• दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
• डीएम ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
• कोई भी बच्चा न छूटे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

दरभंगा जिले में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कुशेश्वरस्थान से किया गया।
अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा नवजात शिशु को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर शुभारंभ किये ।इसके साथ ही जिलेभर में जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का विशेष अभियान शुरू।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं उनकी धर्मपत्नी ने नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई तथा अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का उत्साहवर्धन किये।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह पल्स पोलियों अभियान 28 जून से 02 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो एक गंभीर एवं स्थायी दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी है,जिससे बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए समय पर पोलियो की दो बूंद दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सहयोग करें तथा अपने बच्चों को अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से पोलियोरोधी खुराक दिलाएँ।सरकार का उद्देश्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचाना है । यह तभी संभव होगा जब समाज के सभी वर्ग अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे।
डि आई ओ दरभंगा ने बताया कि 7 लाख 54 हजार अधिक बच्चों को पल्स पॉलिसी लाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम की सफलता के लिए 2028 टीमों का गठन किया गया है।
अभियान स्थल के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों का के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में संचालित सभी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की तत्काल जांच की जाए तथा बिना वैध अनुमति संचालित पाए जाने वाले केंद्रों को तत्काल सील करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करें।।
कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार मिश्रा,जिला सामुदायिक उत्प्रेरक रवि कुमार,जिला लेखा प्रबंधक बसंत कुमार झा प्रभारी एवं अन्य कर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal