Breaking News

दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सोहरा मध्य विद्यालय में पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।   

• पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज एवं सतत विकास -लक्ष्यों पर दिया गया बल

 

• हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर सोहरा मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, में  मंत्रियों ने किया शुभारंभ

दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सोहरा मध्य विद्यालय में पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा  कुमार शैलेंद्र, और  मंत्री वन एवं पर्यावरण  रामचंद्र प्रसाद, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।

 

कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं में जनभागीदारी एवं ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में ग्रामीण समुदाय की सहभागिता बढ़ाते हुए सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें 9 प्रमुख थीमों में समाहित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के “ग्राम स्वराज” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार एवं दायित्व प्रदान किए गए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर विकास की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

 

कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भी सामूहिक श्रवण किया गया, जिसके माध्यम से  प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों के साथ किए गए संवाद को उपस्थित लोगों ने सुना और सराहा।

मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा  कुमार शैलेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज से प्रारंभ हुए पल्स पोलियो अभियान के तहत नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने उपस्थित लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

मंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम की थीम महिला विकास एवं हितैषी पंचायत निर्माण से जुड़ी है । उन्होंने जीविका दीदी समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार एवं सामाजिक भागीदारी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी तथा सरकार की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने पंचायती राज विभाग अंतर्गत महिलाओं को आरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाने में सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजें। साथ ही उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री द्वारा जीविका दीदी समूहों को उपलब्ध कराई जा रही 10,000 रूपये की सहायता राशि का उपयोग स्वरोजगार एवं व्यवसाय विकास में करें।

मंत्री  रामचंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि  प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से नागरिकों से किया जाने वाला संवाद प्रेरणादायक एवं सराहनीय है। उन्होंने पंचायत विकास दिवस के उद्देश्य, ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका एवं पंचायतों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदी समूह की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा सरकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं सफलता की कहानियाँ प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन उप विकास आयुक्त  स्वप्निल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क  सत्येंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट, उप मुखिया प्रखंड प्रमुख, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Check Also

• 27 जून को 15 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

🔊 Listen to this   • 27 जून को 15 हजार से अधिक एलपीजी गैस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *