Breaking News

“पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।”  डॉ जमाल हसन 

 

“पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।”

डॉ जमाल हसन

 

दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर “छात्रों की गूंज” विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को संबोधित किया।

 

डॉ. जमाल हसन ने कहा कि देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था छात्रों के चयन से अधिक उन्हें असफल घोषित करने वाली व्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि हजारों छात्रों में से केवल कुछ ही प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा या अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अवसर प्राप्त कर पाते हैं, जबकि बड़ी संख्या में छात्र बेरोजगारी का सामना करने को मजबूर हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है और इसका सबसे अधिक बोझ छात्रों तथा उनके परिवारों पर पड़ रहा है। स्कूल, ट्यूशन, कोचिंग, हॉस्टल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुलभ, सस्ती और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है।

 

डॉ. हसन ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षित युवा आज भी बेरोजगार हैं और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के बीच बढ़ती निराशा चिंताजनक है और उनके अनुसार छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामलों में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के संकट की गंभीरता को दर्शाती है।

 

डॉ. हसन ने केंद्र सरकार से मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कोचिंग उद्योग को विनियमित किया जाए तथा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

 

वर्तमान नीट परीक्षा से जुड़े विवादों पर व्यंग्य करते हुए डॉ. जमाल हसन ने कहा, “अगर किसी बच्चे को दस्त हो तो बार-बार डायपर बदलने से बीमारी ठीक नहीं होती। समस्या की जड़ पर कार्रवाई करनी होगी, तभी सुधार संभव है।”

 

प्रेस वार्ता में संगठन सृजन अभियान के प्रभारी रजनीकांत पाठक ने भी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी तथा छात्रों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

प्रेस वार्ता में प्रिंस परवेज़, हसमत अली अंसारी, राघवेंद्र कुंवर, भागीरथी देवी, एहसान सिद्दीकी, मोहम्मद वसीम अहमद, नसीम हैदर, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष शादाब अतीकी, मुकेश कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

• 27 जून को 15 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

🔊 Listen to this   • 27 जून को 15 हजार से अधिक एलपीजी गैस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *