Breaking News

• दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की छात्रा खुशी कुमारी का टाटा स्टील में चयन

 

• दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की छात्रा खुशी कुमारी का टाटा स्टील में चयन

 

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE), दरभंगा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित संस्थान, के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की सत्र 2022–2026 की छात्रा खुशी कुमारी का चयन देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनी टाटा स्टील में Engineer Trainee पद पर हुआ है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी खुशी कुमारी का चयन देश की अग्रणी इस्पात कंपनी JSW Steel Limited (जिंदल स्टील एंड पावर से भिन्न कंपनी) में Engineer Trainee पद पर हो चुका था।

 

यह उपलब्धि छात्रा की कठिन मेहनत, अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं संस्थान द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का उत्कृष्ट परिणाम है। खुशी कुमारी की यह सफलता न केवल महाविद्यालय बल्कि समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने खुशी कुमारी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “हमारी छात्रा की यह सफलता संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा निरंतर प्रयास का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि वह अपने उत्कृष्ट कार्य से टाटा स्टील तथा देश का गौरव बढ़ाएंगी। उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।”

 

महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से  मारुति नंदन एवं प्रफुल्ल चंद्र ने भी खुशी कुमारी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी ने खुशी कुमारी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट करियर एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Check Also

• 28 जून को 13 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य 

🔊 Listen to this • 28 जून को 13 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *