Breaking News

• कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किये वितरण 

 

• कुशेश्वरस्थान विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किये वितरण

 

• जिलाधिकारी  कौशल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम, दिव्यांगजनों के स्वावलंबन को मिलेगा नया बल

 

दरभंगा   दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके आवागमन को सुगम बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज दरभंगा जिले में मोटराइज्ड (बैटरी चालित) ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी,  कौशल कुमार के मार्गदर्शन एवं विशेष निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक  अतिरेक कुमार ने 50 सुपात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया।

इस अवसर पर  विधायक  अतिरेक कुमार ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों के लिए केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे लाभार्थियों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं एवं दैनिक गतिविधियों में आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

 

 

*सुरक्षित संचालन के लिए दिव्यांग जनों को दिया गया प्रशिक्षण*

 

कार्यक्रम में ट्राई साइकिल प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को वाहन के सुरक्षित संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा बैटरी के रख-रखाव, सुरक्षित ड्राइविंग, गति नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि लाभार्थी वाहन का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग कर सकें।

 

 

*यूडीआईडी (UDID) कार्ड की उपयोगिता पर किया गया जागरूक*

 

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को *यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड* की अनिवार्यता एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बताया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी कार्ड अत्यंत आवश्यक है।

 

*सहायक निदेशक एवं टीम की सराहनीय भूमिका*

 

इस वितरण कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, समन्वय एवं सफल संचालन का दायित्व सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण), दरभंगा आशीष अमन एवं उनकी टीम द्वारा निभाया गया। उनके कुशल प्रबंधन, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन को अधिक सहज, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Check Also

• दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ  • डीएम ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ 

🔊 Listen to this • दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *