• बहेड़ी में एक होटल पर प्राथमिक दर्ज
• 21 मार्च को 10,186 से अधिक गैस सिलेंडरों का किया गया वितरण
• 22 मार्च को 23,672 गैस सिलेंडर वितरण होने की है संभावना

दरभंगा • जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों के द्वारा गोदामों और होटलों पर औचक निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 21 मार्च को 10,186 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 12,982 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं ।
• दरभंगा जिला में 22 मार्च 2026 को 10,690 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 23,672 गैस सिलेंडर 22 मार्च को वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा ।
• बताया गया कि प्रखंड-पणन पदाधिकारी द्वारा कल 57 और आज 18 स्थानों पर औचक छापामारी किया गया है।
• बहेड़ी में ब्रदर्स होटल को घरेलू गैस का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया है जिस पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। नागरिक अपने घरों में गैस को अनावश्यक जमा नहीं करें। जिला में सभी एजेंसियों के द्वारा घरेलू गैस का डोर टू डोर वितरण किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है,।
• सजग और सतर्क रहें
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal