• प्रेक्षागृह में आज मनाया गया 114वाँ बिहार दिवस का भव्य समारोह
• बिहार दिवस के अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया नियुक्ति/ नियोजन पत्र…

प्रेक्षागृह, दरभंगा (लहेरियासराय) में 114 वा बिहार दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार मदन सहनी, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, विधायक बेनीपुर प्रो. विनय कुमार चौधरी, विधायक हायाघाट रामचंद्र प्रसाद, विधायक केवटी मुरारी मोहन झा, विधायक दरभंगा ग्रामीण राजेश मंडल, जिलाधिकारी कौशल कुमार, मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.एम. झा एवं उपाध्यक्ष कमलाकांत झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किये।
इस अवसर पर स्मारिका “श्यामा कुंज” का विमोचन किया गया तथा “रमेश्वरी श्यामा: मिथिला की शाक्त तांत्रिक विरासत” विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया,जिसने उपस्थित जनसमूह को मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि 114 वा बिहार स्थापना दिवस के पुनीत अवसर आप सभी को हार्दिक बधाई।
यह सर्वविदित है कि इसी दिन राज्य पुनर्गठन आयोग ने बिहार का निर्माण किया था। 1912 में बिहार के बंगाल प्रेसीडेंसी से पृथक होने की याद में हम सभी बिहार दिवस को सांस्कृतिक रंग और उमंग के साथ मनाते आ रहे हैं।
उन्होंने इस अवसर पर आप सबका का स्वागत अभिनन्दन और वंदन है साथ ही सहित्यिक-सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत से युक्त एक समुन्नत बिहार की कामना करते हैं।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना, शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित इस दिवस को यादगार बनाने के निमित्त आज इस मंच पर श्यामा महोत्सव-2026 के अवसर पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री- “रमेश्वरी श्यामाःमिथिला की शाक्त तांत्रिक विरासत” का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा विविध क्षेत्रों में विशिष्टता प्राप्त करने वालों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हैं।
पहली बार हम सब के सतत् प्रयास से स्मारिका “श्यामा कुंज” का विमोचन किया गया जो यहाँ के साहित्यिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था से अनुप्राणित प्रतीकात्मक उपलब्धि है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरक सन्देश है।
मंत्री मदन सहनी ने अपने संबोधन में बिहार को ज्ञान, विज्ञान एवं मोक्ष की भूमि बताते हुए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की सराहना की। मंत्री ने कहा कि बिहार की पावन धरती ज्ञान और मोक्ष की भी धरती रही है। बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से बिहार में काफी प्रगति और समृद्धि आई है।
उन्होंने नियोजन एवं नियुक्ति पत्र वितरण की पहल को सराहनीय बताते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी।
राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डालते हुए बिहार दिवस के महत्व को रेखांकित की।
विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने बिहार के गौरवशाली इतिहास एवं साहित्यिक परंपरा की चर्चा करते हुए महाकवि विद्यापति के योगदान को स्मरण किया।
विधायकगण रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा एवं राजेश मंडल ने भी बिहार दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा किए। आगत अतिथियों ने बिहार सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी और जनोपयोगी योजनाओं की काफी प्रशंसा किए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा चयनित 214 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र, प्रोन्नति पत्र एवं अनुज्ञप्ति का वितरण किये गए।
महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत “मिशन शक्ति” योजना के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एवं वन स्टॉप सेंटर में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, सदर, बेनीपुर और बिरौल , अनुमंडल अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के 146 विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त 46 आंगनबाड़ी सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोन्नत कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए,जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
• बिहार दिवस के अवसर पर कुल प्रोन्नति,नियोजन एवं नियुक्ति पत्र विभिन्न विभागों द्वारा चयनित 214 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए ।
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय 02 अभ्यर्थी डॉली कुमारी,लैंगिक विशेषज्ञ एवं गोविन्द कुमार मंडल, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा वन स्टॉप सेंटर कार्यालय में 09 अभ्यर्थी जिनमें शामिल है रुपाली कुमारी , राजीव रंजन, पुनीता कुमारी, नीलू कुमारी, आरती कुमारी, अर्जुन पासवान, शिव शंकर कुमार झा, खुशबू कुमारी, शिल्पी कुमारी का चयन किया गया है।
साथ ही सदर अनुमंडल,बेनीपुर अनुमंडल एवं बिरौल अनुमंडल अंतर्गत जन वितरण पर प्रणाली के विक्रेताओं के चयनित अभ्यर्थियों को अनुज्ञप्ति माननीय अतिथियों एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रदान किये गए।
सदर अनुमंडल अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी प्रकाश कुमार, आदित्यनाथ गुप्ता, मोनी कुमारी, आँचल कुमारी,सरोज कुमार सिंह, राजीव कुमार,मिथुन कुमार,निशांत कुमार, रंजीत पासवान, पूजा कुमारी, नसरीन परवीन, मोहम्मद नियाज अहमद,संजय कुमार दास, सुनील कुमार सिंह, चंदन कुमार, रामनाथ महतो, प्रवीणा खातून,रमेश कुमार माझी, दिनानाथ ठाकुर, डॉली फिरन झा, सीमा देवी,राजन कुमार शर्मा, विभा चौरसिया,रवि कुमार, नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी राम जीतू राम सभा शौकत पूजा कुमारी रिशु कुमार सीमा नूतन कुमार खुशबू कुमारी शमा परवीन शालिनी खुशबू कुमारी प्रिया चौधरी अजय कुमार दास अर्चना भारती ज्योति कुमारी कविता कुमारी सविता कुमारी शबनम वर्मा आदि शामिल है।
बिरौल अनुमंडल अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी मुकेश कुमार, सुमित कुमार, लक्ष्मी कुमारी,सरोज कुमार, प्रेम कुमार राम, कोमल कुमारी, पूनम देवी, कृष्ण कुमार मुनेंद्र, कौशल कुमार राम, शशि भूषण मुखिया,रविंद्र राम, माला कुमारी, स्नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नीतीश कुमार यादव आदि शामिल है।
बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत प्रीति कुमारी,अर्जुन राम, शताक्षी झा,नवीन कुमार साहू आदि शामिल है।
46 आंगनबाड़ी सेविका से प्रोन्नत होकर महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जिनमें मीना कुमारी,प्रियंका, रूबी कुमारी, अनमोल कुमारी, बबिता कुमारी, रौनक खानम, नजदा खातून, कामिनी कुमारी, निकहत परवीन, साधना कुमारी, मोरो कुमारी, नेहा कुमारी, रेनू चौधरी, हेमा देवी, शिव कुमारी,साजदा खातू, शकिबा शाहीन,नूनू कुमारी, सीमा कुमारी मिश्रा,अनुपम देवी,रुबीना मोईद आदि शामिल है।
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, मैथ ओलंपियाड एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम के बाद बिहार दिवस के अवसर पर उत्साह एवं उमंग के प्रतीक स्वरूप आगत अतिथियों के द्वारा बैलून उड़ाए गए।
मंच संचालन राम बुझावन यादव द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त श्री सप्निल ने किए।
यह आयोजन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव एवं विकास की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए अत्यंत सफलतापूर्वक हुआ।
इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी ,सहायको और काफी संख्या में स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal