Breaking News

अमर शहीदों को विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

अमर शहीदों को विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

 

संस्थान के महासचिव ने उठाई शहीद दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

देश की स्वतंत्रता के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू हमारे आदर्श हैं। इन तीनों वीर सपूतों का शहादत दिवस हमें देश के सपूतों के प्रति सम्मान व हिंदुस्तानी होने का गौरवशाली अनुभव कराता है। यह बात विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को टावर चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कही। उन्होंने कहा कि 10 मई 1973 को स्थानीय निवासी स्व दुर्गा प्रसाद बजाज की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा प्रदत्त शहीदे आजम की प्रतिमा का अनावरण भगत सिंह की मां विद्यावती देवी, उनकी बहन बीबी अमर कौर एवं स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानी स्व बटुकेश्वर दत्त की धर्मपत्नी अंजलि दत्त ने मिलकर किया था। अपने संबोधन में उन्होंने शहीद दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने एवं इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की सरकार से मांग की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वरिष्ठ साहित्यकार मणि कांत झा ने कहा कि भगत सिंह ने अपने संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, वह हर युवा के लिए अनुकरणीय है। मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि भारत माता के इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष व आदर्श की कहानी देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। शहीद दिवस के मौके पर दरभंगा किसान सभा के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, प्रो अरुण सिंह, डा उदय कांत मिश्र, दुर्गानंद झा, मिथिलेश कुमार मिश्र, गिरधारी झा, नंदकुमार झा, इंदु शेखर झा, सुधीर कुमार ठाकुर, राकेश मंडल, सुनील ठाकुर, बिंदु राम आदि ने भी अमर सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

*TTE धर्मवीर यादव की तत्परता से चलती ट्रेन में बची 6 माह के शिशु की जान, समाजसेवी कालीचरण ने की सराहना*

🔊 Listen to this   *TTE धर्मवीर यादव की तत्परता से चलती ट्रेन में बची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *