Breaking News

• जिला स्तरीय परामर्शदात्री/समीक्षा समिति (डीएलसीसी) की हुई बैठक

 

• जिला स्तरीय परामर्शदात्री/समीक्षा समिति (डीएलसीसी) की हुई बैठक

 

दरभंगा  जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देशानुसार दरभंगा एनआईसी में उप विकास आयुक्त  स्वप्निल की अध्यक्षता में एवं  विधायक बेनीपुर  विनय कुमार चौधरी एवं  विधायक केवटी  मुरारी मोहन झा की उपस्थिति में जिला स्तरीय परामर्शदात्री/समीक्षा समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दरभंगा जिले के वार्षिक साख योजना लक्ष्य, साख-जमा अनुपात (CD Ratio), जिला गव्य विकास योजना, स्वयं सहायता समूह (जीविका), किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा आरसेटी (RSETI) के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण सहित कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा हुई।

विधायक बेनीपुर ने सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा किसान के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बात करें।

उन्होंने पंचायत सरकार भवनों का सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार नए बैंक शाखाओं की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ करने का कहा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच हो सके।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि वार्षिक साख योजना के अंतर्गत आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप सभी बैंक कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला गव्य विकास योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

विधायक बेनीपुर ने दूध उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर ठोस प्रस्ताव तैयार कर जिला गव्य विकास पदाधिकारी उपलब्ध करायें।

विधायक केवटी ने पंचायत सरकार भवनों में ‘सुधा काउंटर’ खोलने को कहा।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि स्वीकृत (सैंक्शन) किए गए आवेदनों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा आरसेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बैंकों की सक्रिय सहभागिता हो।

अगली बैठक से सभी बैंकों के पदाधिकारी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

• अग्रणी जिला प्रबंधक  विकास कुमार को साख-जमा अनुपात में सुधार लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नाबार्ड के डीडीएम द्वारा सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कृषि ऋण से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनों को अनिवार्य रूप से स्वीकार करें तथा बिना ठोस कारण के किसी भी आवेदन को अस्वीकृत न किया जाए।

बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति,ऋण वितरण तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक  विकास कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड  राज नंदनी, वरीय उप समाहर्ता  प्रियंका कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

 

 

Check Also

11000 वोल्ट की मौत बन चुकी तार के नीचे जीने को मजबूर हैं घरदौर और सिमराहा के लोग 

🔊 Listen to this चेतावनी : अगर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *