Breaking News

जितेंद्र राम बने भारतीय मेहतर जागृति एकता मंच के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष 

जितेंद्र राम बने भारतीय मेहतर जागृति एकता मंच के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष

भारतीय मेहतर जागृति एकता मंच द्वारा जितेंद्र राम को दरभंगा जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंच के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु रावत द्वारा श्री राम के नाम निर्गत पत्र के अनुसार जितेंद्र राम को मंच के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष के साथ ही बिहार राज्य का सदस्य भी मनोनीत किया गया है। श्री राम इससे पूर्व भारतीय भंगी विकास मंच के दरभंगा प्रमंडलीय अध्यक्ष के साथ-साथ महा दलित विकास मंच दरभंगा के महामंत्री भी रह चुके हैं। उनके इस मनोनयन से मेहतर समाज के लोगों में काफी हर्ष है।

Check Also

11000 वोल्ट की मौत बन चुकी तार के नीचे जीने को मजबूर हैं घरदौर और सिमराहा के लोग 

🔊 Listen to this चेतावनी : अगर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *