• जिले में मांग से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति
• कल 12,314 गैस सिलेंडर वितरण होंगे

दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है ।मांग के अनुरूप होम डिलीवरी के माध्यम से घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाई जा रही है।जिले के सभी 75 गैस एजेंसियों के द्वारा प्रतिदिन होम डिलीवरी की जा रही है।
• जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों के द्वारा आज 6 गैस एजेंसियों और 14 होटलों आदि में औचक छापामारी की गई है।अफवाह फैलाने वाले तथा कालाबाजारी पर जिला शासन की पैनी नजर है ।
एलपीजी गैस आपूर्ति में कठिनाई होने पर जिला का कंट्रोल रूम नंबर 06272 -2450 55 पर शिकायत की जा सकती है। अभी तक 400 सबसे अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है।
• उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 24 मार्च को 8,288 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण होम डिलीवरी के माध्यमसे किया गया है, जबकि 10,453 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं।
• दरभंगा जिला में 25 मार्च 2026 को 12,314 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 22,767 गैस सिलेंडर 24 मार्च को वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा।
हॉस्पिटल ,छात्रावास और शिक्षण संस्थानों में कमर्शियल गैस की लगातार आपूर्ति की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। नागरिक अपने घरों में गैस को अनावश्यक जमा नहीं करें।
• सजग और सतर्क रहें
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal