Breaking News

• बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर-3 -3 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया

 

• सभी टॉपर विद्यार्थियों और उनके गारजियनों को भी को शुभकामना दिए

• बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर-3 -3 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित

 

दरभंगा  • जिलाधिकारी आज गुरु की भूमिका में दिखे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य बनाओ और कठिन मेहनत से प्राप्त करें,कठिन मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने उत्कृष्ट स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

दरभंगा जिले के इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉपर छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी कौशल कुमार प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर अपने कर कमलों से सम्मानित किये।

जिलाधिकारी अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में टॉपर के गार्जियनो को भी बुके ,पाग और और चादर देकर सम्मानित किये ।

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

टॉपर विद्यार्थियों ने कुछ आईएएस , प्रोफेसर और डॉक्टर बनने के लक्ष्य के बारे में बताया।

 

 

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी।

 

• कला संकाय

टॉपर्स: कला संकाय में निशु कुमारी (प्लस टू सेकेंडरी स्कूल बरुआरा) ने प्रथम स्थान,

स्वीटी कुमारी (राजकीय कृत रैयाम चीनी मिल प्लस टू उच्च विद्यालय) ने द्वितीय स्थान

तथा मनीष कुमार (प्लस टू एलएमएच एस आनंदपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

• वाणिज्य संकाय

टॉपर्स: वाणिज्य संकाय में सुंदरम कुमार यादव (प्लस टू महंत कर्ण ज्योति हाई स्कूल, हायाघाट) प्रथम स्थान, जेबा प्रवीण (राजकीय कृत वासुदेव मिश्रा हाई स्कूल, सिमरी) द्वितीय स्थान एवं प्रीति कुमारी (प्लस टू एम.ए.आर.एम. स्कूल, लालबाग) तृतीय स्थान पर रहीं।

 

• विज्ञान संकाय

टॉपर्स: विज्ञान संकाय में सत्यम कुमार (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सनहपुर सिंहवाड़ा) ने प्रथम स्थान, हेमा कुमारी (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजुली सदर) ने द्वितीय स्थान तथा श्वेता कुमारी (उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, समदपुरा), कामरान खान (उच्च माध्यमिक विद्यालय, विदुरपुर सिंहवाड़ा) एवं शिवम कुमार मिश्रा (प्लस टू उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रमोली बेनीपुर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी लिए।

विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर एवं जिलाधिकारी बनने की इच्छा व्यक्त की। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

• जिला टॉपर में 6 लड़कियां और पांच लड़के रहे।

इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क  सत्येंद्र प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी टॉपर के माता-पिता और अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

Check Also

11000 वोल्ट की मौत बन चुकी तार के नीचे जीने को मजबूर हैं घरदौर और सिमराहा के लोग 

🔊 Listen to this चेतावनी : अगर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *