Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई विदाई

सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई विदाई

सीएम साइंस कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत दिलीप मंडल 62 वर्ष की आयु सीमा पार करने के बाद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मान पूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की महाविद्यालय इकाई के सचिव अनुपम कुमार झा ने दिलीप मंडल के व्यक्तित्व एवं सेवाकाल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा करते हुए महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने सेवाकाल में श्री मंडल के कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे सभी के लिए अनुकरणीय बताया। मौके पर उन्हें फूलों की माला, पाग एवं चादर प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में डॉ पंकज चौधरी, डॉ अभय सिंह, डॉ अवध बिहारी यादव, डॉ सत्येन्द्र कुमार झा, डॉ सुजीत कुमार चौधरी, शिवशंकर झा, प्रवीण कुमार झा, डॉ रोहित कुमार झा, पवन कुमार ठाकुर, राजेश कुमार सिंह, चंद्रकांत चौधरी, आदित्यनाथ झा, लीला कुमारी, जरीना खातून, जितेंद्र राम, अनुपम शेखर सिंह, जितेंद्र महतो, जितेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, जयकांत कामती, अभिषेक कुमार, मिश्री साह आदि उपस्थित हुए।

Check Also

11000 वोल्ट की मौत बन चुकी तार के नीचे जीने को मजबूर हैं घरदौर और सिमराहा के लोग 

🔊 Listen to this चेतावनी : अगर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *