Breaking News

समस्तीपुर पुलिस लाइन में खुला पालना घर, डीएम ने किया उद्घाटन रिपोर्ट- निरंजन कुमार

समस्तीपुर पुलिस लाइन में खुला पालना घर, डीएम ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर : जिले के पुलिस केंद्र में डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ‘पालना घर’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित इस पहल का उद्देश्य पुलिस लाइन में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर ही बच्चों की देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है। बताया गया कि पालना घर शुरू होने से महिला पुलिस अब बिना किसी कठिनाई के बच्चों के लालन-पालन के साथ अपनी ड्यूटी का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकेंगी। साथ ही पुरुष पुलिसकर्मी भी आवश्यकता पड़ने पर अपने बच्चों को यहां सुरक्षित रखकर ड्यूटी कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पालना घर में छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल की व्यवस्था की गई है। इसके संचालन के लिए एक क्रेच वर्कर और एक सहायक क्रेच वर्कर की नियुक्ति की जाएगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यहां खेलने और प्रारंभिक शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अक्सर महिला पुलिसकर्मियों को छोटे बच्चों के कारण ड्यूटी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए पालना घर की स्थापना की गई है। अब बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सुविधा मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को काम करने में आसानी होगी। पालना घर में बच्चों के लिए खिलौने सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, लाभुक माताएं आवश्यकता अनुसार यहां आकर बच्चों को स्तनपान भी करा सकेंगी, जिसके लिए अलग से स्थान चिन्हित किया।

Check Also

11000 वोल्ट की मौत बन चुकी तार के नीचे जीने को मजबूर हैं घरदौर और सिमराहा के लोग 

🔊 Listen to this चेतावनी : अगर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *