Breaking News

• डीएम व एसएसपी ने प्रतिनिक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को किये ब्रीफिंग  • चच्पे चच्पे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति  • जुलूस एवं शोभा यात्रा में बजाने वाले नारा /संगीत पूर्व जांच कर लेंगे। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।

 

डीएम व एसएसपी ने प्रतिनिक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को किये ब्रीफिंग

 

• हर एक गतिविधि पर वीडियोग्राफी ,ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरा के माध्यम की गहन निगरानी

 

• चच्पे चच्पे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

 

• अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई-डीएम

 

• जिले में पर्याप्त संख्या में है पुलिस बल-एसएसपी

 

 

दरभंगा  जिला दण्डाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी ने रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारणके लिए संयुक्त रूप से सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किये।

रामनवमी पर्व 27 मार्च एवं चैती दुर्गा पूजा दशमी 28 मार्च को मनाये जाने की सूचना है,दोनों त्यौहार पर कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्देश दिया कि रामनवमी तथा चैती नवरात्र पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस एवं शोभा यात्राओं के सभी मार्गों का भौतिक रूप से सत्यापन करेंगे।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल की पहले से ही जानकारी प्राप्त कर लें।

• उन्होंने कहा कि ड्रोन,सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी के माध्यम से सभी गतिविधि पर निगरानी की जाएगी,जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है।

• सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की खैर नहीं।

जुलूस मार्ग में पड़ने वाले घरों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सिविल ड्रेस में भी काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को पेयजल एवं झांकी के रास्ते में प्रकाश की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी सक्रिय रखने का निर्देश दिया। डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित है।

 

• जुलूस एवं शोभा यात्रा में बजाने वाले नारा /संगीत पूर्व जांच कर लेंगे। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा।

 

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस के साथ एक चिकित्सक दल को पारा मेडिकल कर्मी तथा आवश्यक दवा उपकरण इत्यादि के साथ जिला नियंत्रण कक्ष, मिलान चौक,कोतवाली थाना (नाका-5), लोहिया चौक, रहमगंज नाका नम्बर -6 एवं दरभंगा टावर आदि स्थानों पर प्रतिनियुक्त करेंगे।

 

• साथ ही जिले के सभी अनुमण्डल,रेफरल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 24 घंटे चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी की प्रतिनियुक्त रोस्टर के अनुसार करेंगे।

 

• सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि वे स समय अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर निश्चित रूप से योगदान कर लेंगे तथा जुलूस की समाप्ति एवं मूर्ति विसर्जन होने के बाद स्थिति सामान्य होने तक प्रतिनियुक्त रहेंगे।

 

जिलाधिकारी ने जिला के नागरिकों से अपील किया की रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न करेंगे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है,वीडियो ग्राफी,ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एवं अनुमंडल स्तर पर भी बाइक क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है,साथ ही मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी झाँकियों का विडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। जुलूस मार्ग में जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित है,आपत्तिजनक गाना न बजे,अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

उक्त पर्व के अवसर पर सोशल मीडिया सेल में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटर्फामों यथा -फेसबुक, व्हाट्सएप एवं ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतत निगरानी रखेंगे तथा गलत खबर एवं अफवाह फैलाये जाने की स्थिति में तत्काल उसका खंडन करते हुए लोगों को सही तथ्यों की जानकारी देंगे एवं आपत्तिजनक पोस्टों को हटाते हुए पोस्ट करने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

• पूर्व में गठित घटना स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया गया है।

शहर में जुलूस दरभंगा-लहेरियासराय मुख्य मार्ग से होकर गुजरने की परंपरा रही है,इसलिए उक्त पर्व के अवसर पर मुख्य मार्ग में भी विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

शहरी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु क्यू.आर.टी.का गठन करते हुए पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है,जो शहर से निकलने वाली झांकियों पर नियंत्रण रखेंगे।

• साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों/संस्थाओं/असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

• वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के पूर्व उन्हें हेलमेट,बॉडी प्रोटेक्टर केन सिल्ड आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

• इस पर्व के अवसर पर जिले में सी.सी.टी.वी कैमरा,ड्रोन कैमरा एवं वीडियोग्राफर के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। वहीं विभिन्न स्थलों पर ड्रॉप गेट, एवं बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया।

 

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

 

Check Also

सार्वजनिक तालाब को अतिक्रमित किए जाने से नाराज लोगों ने डीएम से की शिकायत

🔊 Listen to this सार्वजनिक तालाब को अतिक्रमित किए जाने से नाराज लोगों ने डीएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *