• डीएम ने गौड़ाबौराम प्रखंड के बाघरसी एवं बौराम पंचायत का निरीक्षण, कर दिए आवश्यक निर्देश…

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा आज गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत बाघरसी एवं बौराम पंचायत का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित नए प्रखंड भवन निर्माण के लिए बौराम-बाघरसी पंचायत अंतर्गत चयनित स्थलीय भौतिक अवलोकन किया।
उन्होंने स्थल की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, उपलब्ध संसाधन एवं अन्य आवश्यक पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal