Breaking News

• रामनवमी पर खूब सजा राम दरबार • भगवान राम के जीवन दर्शन पर आधारित कविताओं संग पारंपरिक गीतों की मची धूम  

रामनवमी पर खूब सजा राम दरबार

 

– भगवान राम के जीवन दर्शन पर आधारित कविताओं संग पारंपरिक गीतों की मची धूम

राम नवमी के अवसर पर शहर के लक्ष्मीसागर मोहल्ला में भव्य पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार झा के आवासीय परिसर में स्थापित राम दरबार में प्रातः काल सभी मूर्तियों का पारंपरिक विधि से स्नान कराने उपरांत नए वस्त्रों से सुसज्जित कर उनका पूजन एवं स्तुति गान किया गया। संध्या बेला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने पारंपरिक सोहर एवं बधईया गीतों की दमदार प्रस्तुति से भक्तमय वातावरण का निर्माण कर सभी का दिल जीत लिया। कलाकारों में साहित्य मल्लिक, केदारनाथ कुमर, अंश, तेजस्वी ठाकुर, पंकज कुमार और अमन भारद्वाज आदि ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। तबला पर सुधांशु एवं कैसियो पर शिवकुमार ने अपनी उंगलियों का जादू जमकर बिखेरा। कुमार अनुराग केर संयोजन में आयोजित कवि सम्मेलन में हरिश्चन्द्र हरित, विनोद कुमार हंसौरा, राज कुमार भारती, प्रतिभा स्मृति, ऋतु प्रज्ञा, डौली कुमारी, चंद्रमोहन पोद्दार, सिद्धार्थ राउत, विकास चौरसिया, बैद्यनाथ पोद्दार आदि ने भगवान राम केर जीवन दर्शन पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति दी।

इससे पहले इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ अशोक कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम हमारे समाज के लिए आज भी आदर्श हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक आदर्श के रूप में जीवंत रहेंगे। राम जैसा आदर्श इस संसार में कोई नहीं है। उत्तम चरित्र के माध्यम से उन्होंने साबित किया है कि वे मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। मनीष झा रघु के संचालन में देर रात तक चले कार्यक्रम में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, प्रवीण कुमार झा, हिमांशु शेखर, राकेश मिश्रा, मानव झा, ऋषि कुमार झा, प्रियंका, दीपक कुमार झा, अशोक चौधरी, सुशील झा, अरुण कुमार झा, शंभु झा, हेमचंद्र झा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का सम्मान पाग, चादर एवं स्मृति प्रतीक भेंट कर किया गया।

Check Also

समस्तीपुर पुलिस लाइन में खुला पालना घर, डीएम ने किया उद्घाटन रिपोर्ट- निरंजन कुमार

🔊 Listen to this समस्तीपुर पुलिस लाइन में खुला पालना घर, डीएम ने किया उद्घाटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *