दरभंगा ज्वेलरी शॉप से लूट कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी 44 लाख के जेवर बरामद समस्तीपुर के जेल से रची गई थी साजिश

दरभंगा नगर थाना क्षेत्र मैं 3 अप्रैल को प्रेम ज्वैलर्स से हुई 2 करोड रुपए की ज्वैलरी लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की लूट की साजिश समस्तीपुर के दलसिंहसराय जेल से रची गई थी एसएसपी ने बताया कि लूट कांड में अब तक 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि लूट गए करीब 44 लख रुपए के सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
आपको बताते चले की 3 अप्रैल को हथियारबंद अपराधियों ने प्रेम ज्वैलर्स की शॉप में घुसकर दुकान के मालिक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया इसके बाद करीब 700 ग्राम सोना 20 से 25 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गए थे। नगर थाना कांड संख्या 72/26 धारा 310( 2 ) 311 बिएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
एसएसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई टीम में तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दरभंगा पुलिस बिहार एसटीएफ बेगूसराय पुलिस असम पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने साथ मिलकर छापेमारी की 4 अप्रैल को बेगूसराय में मुठभेड़ के बाद 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार लूट के बाद भाग रहे अपराधियों से 4 अप्रैल को बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी इस दौरान पुलिस ने 6 अपराधियों आर्यन कुमार मंगल कुमार गौतम अविनाश विक्की पासवान और पवन झा को गिरफ्तार किया था इस दौरान मंगल कुमार और पवन झा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में मंगल कुमार के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा एक पिस्टल 8 जिंदा कारतूस दो बाइक और करीब 1.980 किलो चांदी बरामद की थी। दरभंगा एसपी के मुताबिक गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था की लूट की साजिश दलसिंहसराय जेल में बंद भोला सिंह ने रची थी अभिषेक सोनी ने दुकान की अंदरूनी जानकारी दी थी जिसके बाद संदीप • लाल • मुरारी समेत अन्य अपराधियों के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की गई।
4 अप्रैल को आर्यन कुमार मंगल कुमार गौतम अविनाश विक्की पासवान और पवन झा को गिरफ्तार किया गया।
5 अप्रैल सिमरी थाना क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद
7 अप्रैल दीपक कुमार की गिरफ्तारी
8 अप्रैल मुरारी कुमार को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया
9 अप्रैल लाइनर अभिषेक सोनी और ऋषिकेश सोनी गिरफ्तार संदीप सिंह को आगरा से हिरासत में लिया गया संदीप सिंह की निशानदेही पर उसके घर से उसकी मां उषा देवी की ओर से मिट्टी में छुपा कर रखे गए सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
155.44 ग्राम सोना क़ीमत करीब 21 लाख रुपए
8.630 किलो चांदी कीमत करीब 23 लाख रुपए
कुल बरामदगी :- लगभग 44 लाख रुपए की ज्वेलरी 8 मोबाइल और चार मोटरसाइकिल बरामद
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal