Breaking News

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

 

 

समस्तीपुर जिले के हसनपुर बाजार स्थित अग्रसेन भवन के निकट नव निर्मित श्याम मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन। यह कथा 19 मई से लेकर 25 मई तक शाम 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक होगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की बैठ कर कथा सुनने का पूरा बंदोबस्त किए गए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन प्रसिद्ध कथा वाचक श्री राज कुमार मिश्र के द्वारा मधुर संगीतमय भागवत कथा सुनाई जा रही है। जिसमे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं सनातन धर्म के महत्व को जन – जन तक पहुंचाया जा रहा है, कथा सुनने के लिए प्रतिदिन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के समापन पर विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रामाश्रय यादव (शिक्षक), रामचंद्र यादव (पैक्स अध्यक्ष), एवं मिन्टु यादव समिति के प्रभारी नर्मदेश्वर झा, डॉ० आर के यादव, सुनील कुमार, हरि यादव, अरविंद यादव, सत्यनारायण यादव, महेंद्र आजाद, शाम्भव झा सहित अन्य लोग कथा में उपस्थित थे।

Check Also

 ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. सीताराम सहनी  की धर्मपत्नी  स्व. जानकी देवी  की  19वीं पुण्यतिथि  शुभंकरपुर वार्ड-8 स्थित आवास पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

🔊 Listen to this ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *