Breaking News

दरभंगा में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना, सात सूत्री मांगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

दरभंगा में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना, सात सूत्री मांगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

 

दरभंगा। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, दरभंगा के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा ने बताया कि माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 एवं 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इसके अलावा शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाया भुगतान, स्थानांतरण सुविधा और कंप्यूटर शिक्षकों के बीएड कराने जैसी मांगों को भी उठाया गया।

 

धरने में वित्तरहित एवं अनुदानित शिक्षकों के वेतनमान, पेंशन और लंबित अनुदान भुगतान के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की शीघ्र बैठक कराने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

Check Also

बुधवार को मास सीएल में रहेंगे सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी 

🔊 Listen to this बुधवार को मास सीएल में रहेंगे सीएम साइंस कॉलेज के कर्मचारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *