Breaking News

एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित

 

दरभंगा – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष  अजय कुमार शर्मा के निर्देशानुसार एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, निगरानी एवं मार्गदर्शन समिति  नीरज कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

 

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को जरुरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभुकों को क्या प्रक्रिया अपनानी चाहिए तथा संबंधित विभागों की जानकारी भी होनी चाहिए,ताकि जरूरतमंद लोगों को सही फोरम तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने पारा विधिक स्वयंसेवकों से कहा कि पीड़ितों के आवेदनों को ड्राफ्ट करने से लेकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहायता करें। नालसा योजनाओं एवं सभी हेल्प लाईन नंबरों की जानकारी लोगों तक पहुंचायें।

सचिव ने कहा कि नालसा द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के लिए “आशा योजना”, नशामुक्ति के लिए “डान योजना”, निःशुल्क विधिक सेवा की जानकारी के लिए “जागृति योजना”, अनुसूचित जनजातियों के लिए “संवाद योजना” आदि क्रियान्वित है।

लोक उपयोगी जन सेवा संबंधी मामलों के निपटारे के लिए स्थायी लोक अदालत प्रत्येक कार्य दिवस को लगाया जा रहा है। इन सभी जानकारियों को विधिक सहायता केंद्र, जागरूकता अभियानों आदि के जरिए सभी लोगों तक पहुंचायें।

कार्यक्रम में समिति के अधिवक्ता सदस्य डॉ.अशोक कुमार सिंह सहित दरभंगा सदर के सभी पैनल अधिवक्ता व पीएलवी मौजूद थे।

 

 

Check Also

• दो दिवसीय दिशा कमिटी की बैठक सम्पन्न  • जिले की सरकारी जमीनों का बुकलेट तैयार करने का निर्देश 

🔊 Listen to this   • दो दिवसीय दिशा कमिटी की बैठक सम्पन्न     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *