Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान

 

• 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश

 

जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने परिवादी की समस्याओं को गंभीरता,संवेदनशीलता एवं बड़े धैर्य के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया।

आज के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से 42 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए जिनमें 34 ऑनलाइन एवं 08 ऑफलाइन शामिल है।

जिलाधिकारी ने कई मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जनता के दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर स्वयं दूरभाष पर कई अधिकारियों से बात कर समाधानहेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान के उपरांत परिवादियों को मोबाइल के माध्यम से भी सूचित करेंगे। बार-बार परिवादी ऑफिस का चक्कर नहीं लगाएंगे।

इस अवसर पर *जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान करायें*।

आज के जनता दरबार में राजस्व और भूमि विवाद से संबंधित पारिवादी उपस्थित हुए ।

उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतें तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच करते हुए त्वरित करें जिससे जनता का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव एवं संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• दो दिवसीय दिशा कमिटी की बैठक सम्पन्न  • जिले की सरकारी जमीनों का बुकलेट तैयार करने का निर्देश 

🔊 Listen to this   • दो दिवसीय दिशा कमिटी की बैठक सम्पन्न     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *