Breaking News

• 02 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर,तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक 

 

• 02 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर,तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

 

• सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें – डीएम

दरभंगा  जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों,एवं पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु बैठक आयोजित की गई।

19 मई को आयोजित सहयोग शिविर के संबंध में प्राप्त आवेदनों/ शिकायतों पर समीक्षा की गई। 44 विभागों में कुल 2759 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से अधिकांश 1095 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है । सभी आवेदनों को पोर्टल पर लोड किया जाता है । समाधान भी उसे पर लोड किया जाता है।

जिलाधिकारी ने आज विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ घंटों समीक्षा किए और परिवादियों की समस्या के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

पिछले सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा आवेदन ग्रामीण विकास का 440 है और सबसे कम कमर्शियल टैक्स टूरिज्म का एक एक ।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि  सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है,इसलिए सभी विभाग पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समस्याओं को समाधान करना है। इसके लिए प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर पंचायतों में आयोजित होंगे।

परिवर्दियों की सुविधा के लिए सहयोग शिविर से पहले भी आवेदन संबंधित स्थल पर लिया जाएगा।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि  02 जून को जिले के सभी 18 प्रखंडों के कुल 36 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा । जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से पूर्व आवेदन प्राप्त करने हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें तथा प्राप्त सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 22 नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है,जो शिविर की गतिविधियों का अनुश्रवण करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि परिवर्दियों के लिए सभी प्रकार के आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना संबंधित प्रखंड विकास अधिकारी सुनिश्चित करेंगे सभी पंचायत में 15 काउंटर लगाए जाएंगे। परिवर्दियों की समस्या को लिखने के लिए भी एक काउंटर रहेगा जिनको लिखने नहीं आता है उनकी सहायता की जाएगी। परिवर्दियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन काउंटर रहेगा।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिविर के दिन सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर प्राप्त आवेदनों के संधारण हेतु अलग-अलग पंजी उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। साथ ही शिविर स्थल पर पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

 

उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर से पूर्व प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कर संबंधित प्रमाण पत्र शिविर के दिन लाभुकों को उपलब्ध कराया जाए।

 

बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Check Also

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

🔊 Listen to this हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *