Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में कई आवेदनों की हुई जनसुनवाई और समाधान   

 

• डीएम की अध्यक्षता में कई आवेदनों की हुई जनसुनवाई और समाधान

 

दरभंगा  बिहार  सरकार के  निश्चय पार्ट–3   सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई हुई।

जिलाधिकारी सम्मान के साथ परिवादियों को सम्मान के साथ बैठाकर बड़े धैर्य से उनके समस्याओं को सुना और समाधान का प्रयास किए। यहां तक की उन्होंने परिवादियों का मोबाइल नंबर लेते हैं और समाधान के संबंध में उन्हें घर बैठे जानकारी दी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि परिवादियों को बार-बार ऑफिस का चक्कर नहीं लगवायें । उनकी समस्याओं का समाधान ससमय करना सुनिश्चित करें। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

• इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखें।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से आधे से अधिक मामलों को मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि मोबाइल के माध्यम से परिवादियों को समाधान के संबंध में बताना सुनिश्चित करें।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से  भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, स्वच्छता विभाग आदि जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जनसुनवाई अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार द्वारा भी किया गया।

 

Check Also

 ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. सीताराम सहनी  की धर्मपत्नी  स्व. जानकी देवी  की  19वीं पुण्यतिथि  शुभंकरपुर वार्ड-8 स्थित आवास पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

🔊 Listen to this ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *