Breaking News

• बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई–डीएम

 

• बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

 

• सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई–डीएम

 

• ड्रोन,सीसीटीवी एवं क्यूआरटी टीम से होगी निगरानी, फ्लैग मार्च भी किए जाएंगे-एस.एसपी

 

• शांति समिति के सदस्यों ने सफाई, सुरक्षा , कचरा प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

दरभंगा  जिला दण्डाधिकारी  कौशल कुमार के अध्यक्षता में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण , भाईचारे और हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में बताया गया कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 28 ,29 और 30 मई को मनाये जायेंगे, । प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने कहा कि जिले में शांति भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाए रखने के लिए जिला शांति समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सभी सुझावों को गंभीरता से लिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान करने का निर्देशित किया गया है।

उन्होंने नगर आयुक्त  राकेश कुमार गुप्ता को सोलर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त तथा कचरा उठाव हेतु ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न पर्व-त्योहारों के अवसर पर शांति समिति के सदस्यों ने सदैव भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाये है। उन्होंने अपील की कि बकरीद पर्व ऐसे वातावरण में मनाया जाए जिससे किसी भी समुदाय की भावना आहत न हो। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी प्रकार की अफवाह ,शरारत सांप्रदायिक तनाव, विधि व्यवस्था मे (खलल) विध्न डालने वाले असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के कर कमलों से शांति समिति के सम्मानित सदस्यों को परिचय पत्र प्रदान किए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रड्डी ने कहा कि जिला के संवेदनशील स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती होगी ,काफी संख्या में बाहर से पुलिस बल आई है ।बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं बिंदुओं को नोट किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा क्यूआरटी टीम, सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साइबर सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगा।किसी भी प्रकार की भ्रामक या विवादित सूचना प्राप्त होने पर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के बजाय तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करने की अपील की गई,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

 

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि  उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी संबंधित विभाग सतर्क, सजग एवं प्रतिबद्ध रहें। अफवाहों का त्वरित खंडन करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

शांति समिति के सदस्यों द्वारा बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इनमें सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास पर्याप्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति,नगर निगम के माध्यम से नियमित वेस्टेज उठाव, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी, मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग करने वालों पर कार्रवाई, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करना, असामाजिक तत्वों एवं नशेड़ियों पर नियंत्रण, नमाज स्थलों एवं नालों की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा लगाने, सड़क पर जलजमाव एवं लिकेज पानी हटाने तथा डीएमसीएच में चिकित्सकों की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने आदि सुझाव शामिल है।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा यह भी बताया गया कि बकरीद पर्व तीन दिनों तक मनाया जाएगा।

महापौर  अंजुम आरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा वेस्टेज को सुरक्षित तरीके से गड्ढों में डालने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा।

नगर आयुक्त  राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर, केमिकल,चुना एवं नमक आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

बैठक में  उप महापौर  नाजिया हसन, नगर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता राजस्व  मनोज कुमार, नगर आयुक्त  राकेश कुमार गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

शांति समिति की ओर से सर्वश्री श्याम किशोर प्रधान, अशोक नायक, नवीन सिन्हा, अजय जलान, मो. असलम, सुनील मंडल, मोहम्मद तमने, सचिन राम, अंकुर गुप्ता, नवीन खटीक, रमेश कुमार, विष्णु चंद्र पप्पू ठाकुर, सुनीति रंजन दास आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

• 02 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर,तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक 

🔊 Listen to this   • 02 जून को आयोजित होगा सहयोग शिविर,तैयारियों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *