Breaking News

बीर शिरोमणि आल्हा की जयंती मनाई गई।

बीर शिरोमणि आल्हा की जयंती मनाई गई

 

दरभंगा। राज मैदान स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में सोमवार शाम 5 बजे बीर शिरोमणि आल्हा की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत वीर आल्हा जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने आल्हा जी के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की गाथाएं सुनाईं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर यादव समाज की पिछली बैठक में लिए गए संकल्पों को भी दोहराया गया। मृत्यु भोज जैसी कुरीति को खत्म करने और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर देने की बात कही गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि वीर आल्हा जी का जीवन त्याग और बलिदान का प्रतीक है। समाज को संगठित होकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

Check Also

 ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. सीताराम सहनी  की धर्मपत्नी  स्व. जानकी देवी  की  19वीं पुण्यतिथि  शुभंकरपुर वार्ड-8 स्थित आवास पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

🔊 Listen to this ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *