• डाक सेवक राज किशोर सहनी ने दरभंगा प्रधान डाकघर में प्रभार ग्रहण किया, कर्मियों ने किया भव्य स्वागत

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय उपडाकघर से स्थानांतरित होकर आए डाक सेवक राज किशोर सहनी ने दिनांक 25.05.2026 को दरभंगा प्रधान डाकघर, दरभंगा में अपना प्रभार ग्रहण कर लिया।
प्रभार ग्रहण करने के बाद दिनांक 26.05.2026 दिन मंगलवार को प्रधान डाकघर के कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डाक सेवक राज किशोर सहनी अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री भी हैं।
स्वागत करने वालों में मिथिलेश यादव, राजेश कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, रूप नारायण यादव, वीरेंद्र कुमार, हेमंत कुमार यादव,संजय कुमार मिश्रा, हेमंत कुमार यादव, मोहन झा, कुमार आशुतोष, विनोद कुमार पासवान, गुलाब पासवान, पप्पू कुमार, कामेश्वर ठाकुर सहित प्रधान डाकघर के अन्य कर्मचारीगण एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री सहनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।
श्री सहनी ने सभी कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे टीम भावना से विभाग के हित में कार्य करेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal