Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन अब 20 जून तक 

सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन अब 20 जून तक

सीएम साइंस कॉलेज में स्ववित्त पोषित योजना अंतर्गत तीन वर्षीय बीसीए पाठ्यक्रम के सत्र 2026-29 में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि 20 जून तक विस्तारित कर दी गई है। जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह पाठ्यक्रम निदेशक प्रो संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पहले इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित थी। लेकिन छात्रों के विशेष अनुरोध पर अब इसे 20 जून तक विस्तारित कर दी गई है। अब इस सत्र में नामांकन के लिए आवेदन 20 जून तक ऑफलाइन मोड में महाविद्यालय के स्नातक काउंटर पर जमा किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से चालू वर्ष 2026-29 के लिए मान्यता मिलने के बाद महाविद्यालय में संचालित हो रहे इस पाठ्यक्रम के प्रति छात्रों का रूझान काफी बढ़ा है। एआईसीटीई ने सीएम साइंस कॉलेज में बीसीए पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटों पर नामांकन लेने की स्वीकृति दी है।

उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में महाविद्यालय में बीसीए पाठ्यक्रम शुरू होने से छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहतर विकल्प उपलब्ध हुआ है। गणित विषय के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Check Also

 ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. सीताराम सहनी  की धर्मपत्नी  स्व. जानकी देवी  की  19वीं पुण्यतिथि  शुभंकरपुर वार्ड-8 स्थित आवास पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

🔊 Listen to this ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *