Breaking News

 • बहेड़ी थाना में शांति समिति की बैठकः शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील, अफावाहों से दूर रहने की सलाह

 

• बहेड़ी थाना में शांति समिति की बैठकः शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील, अफावाहों से दूर रहने की सलाह

 

• दरभंगा/बहेड़ी  – बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बहेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी  सूरज कुमार गुप्ता ने की।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

 

श्री गुप्ता ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न करने एवं उसके दुरुपयोग से बचने की सलाह दी।

 

इस अवसर पर समाजसेवी कालीचरण यादव, युवा जदयू जिलाध्यक्ष  रामशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

 ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. सीताराम सहनी  की धर्मपत्नी  स्व. जानकी देवी  की  19वीं पुण्यतिथि  शुभंकरपुर वार्ड-8 स्थित आवास पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

🔊 Listen to this ट्रेड यूनियन के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप डाकपाल  स्व. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *