Breaking News

• राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा,अवैध अतिक्रमण एवं पार्किंग नियंत्रण को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक 

• राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा,अवैध अतिक्रमण एवं पार्किंग नियंत्रण को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक

दरभंगा  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के बीच विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अभियंताओं को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एवं सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण तथा अनधिकृत पार्किंग को हटवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने थाना अध्यक्ष सिमरी, मब्बी, भालपट्टी, मनीगाछी एवं सदर को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनधिकृत रूप से खड़े ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों को हटाने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय राजमार्गों को अवैध पार्किंग, अनाधिकृत संरचनाओं एवं अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, संबंधित थाना अध्यक्ष तथा एनएचएआई के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी 

🔊 Listen to this • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *