Breaking News

• 04, 05 एवं 06 जून को आयोजित होगा जॉब कैंप 

 

 

• 04, 05 एवं 06 जून को आयोजित होगा जॉब कैंप

 

दरभंगा  सहायक निदेशक नियोजन और प्रादेशिक नियोजन दरभंगा ने बताया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 04.जून (गुरुवार) को SDC (KYP CENTER) जाले,05 जून (शुकवार) को BSDC (KYP CENTER) हनुमानगर तथा 06 जून 2026 (शनिवार) को SDC (КҮР CENTER) केवटी, के कार्यालय परिसर में Elite Foods Private Limited. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जॉब कैम्प में Trainee Production, Manufacturing Process, Trainee Packing के लिए, *कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा*। जिसमें 10th+12th ITI उत्तीर्ण महिला/पुरूष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित है।

कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 16,000 (CTC) प्रतिमाह दिया जाएगा। इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठायें। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर स्वयं से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।

• जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है

 

 

Check Also

• श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी 

🔊 Listen to this • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *