धरोहरनाथ स्थान एवं कल्याणेश्वर स्थान शिव सर्किट में शामिल हो:डा सुनील

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव, इण्डियन इंजीनियर्स फेडरेशन (पूर्व) के उपाध्यक्ष खिरहर ग्राम निवासी डा सुनील कुमार चौधरी ने शिव सर्किट विकसित करने के सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इसे राज्य के धार्मिक स्थलो के विकास की दिशा में स्वागत योग्य क्रांतिकारी कदम बताया है। साथ ही हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आनेवाले
धरोहरनाथ महादेव स्थान एवं कल्याणेश्वर महादेव स्थान को सरकार द्वारा घोषित शिव सर्किट में शामिल करने की जोरदार वकालत की है। ज्ञातव्य हो बिहार सरकार राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ‘शिव सर्किट’ (Shiva Circuit) विकसित कर रही है । इसका मुख्य उद्देश्य राज्य भर के प्रमुख और पौराणिक शिव मंदिरों को आपस में जोड़ना और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सड़कें और विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करना है ।इन दोनो महादेव स्थान को शिव सर्किट मे शामिल करने से यह दोनो स्थान रामायण सर्किट के फुलहर के साथ मिलकर एक त्रिभुजाकार पर्यटन स्थल का निर्माण करेगा जो पर्यटको को पौराणिक कथा का भौतिक दर्शन करायेगा। फलस्वरूप अधिकाधिक संख्या मे पर्यटक आकर्षित होगे। इस क्षेत्र मे पर्यटन उद्योग को बढावा मिलेगा,लोगो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,बेरोजगारी दर घटेगी एवं हरलाखी विधान सभा का राज्य, देश एवं पडोसी देशो से बेहतर सम्पर्क स्थापित हो सकेगा।कुल मिलाकर यह कहना संगत प्रतीत होता है कि धरोहरनाथ स्थान एवं कल्याणेश्वर स्थान शिव सर्किट में शामिल करने से हरलाखी विधानसभा के समावेशी विकास को रफ्तार मिलेगा ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal