• डीएम ने जिला अतिथि गृह,व्यायामशाला एवं खेल भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।
• निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार द्वारा जिला अतिथि गृह, दरभंगा में निर्माणाधीन नए भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं निर्माण एजेंसी को नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने तथा निर्धारित समय के भीतर परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन व्यायामशाला एवं खेल भवन का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता (भवन), सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal