एमएलएसएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई,छात्रावास,खेल मैदान व छात्रों को प्रोन्नति के लिए एमएसयू और छात्र-संघ ने निकाला अधिकार मार्च
मिथिला
स्टूडेंट यूनियन और एमएलएसएम कॉलेज छात्र-संघ के नेतृत्व में कॉलेज में छात्रों के मुलभुत सुविधा छात्रावास,कॉलेज में पीजी की पढ़ाई व छात्रों को अगले कक्षा में प्रोनन्ती देने जैसे मांग को लेकर एमएलएसएम कॉलेज से विश्वविद्यालय परिसर तक अधिकार मार्च निकाला गया छात्रहित संबंधित मांगो को अविलंब लागु करने के संबंध में एमएलएसएम कॉलेज अध्यक्ष व एमएसयू विवि संगठन मंत्री दिवाकर मिश्रा का कहना है कि विगत वर्षो से एम॰एल॰ए ॰एम॰ कॉलेज छात्र संघ सदैव छात्र हितो में मांग करती आ रही है, और विश्वविद्यालय से निराशजनक फैसला सुनने को मिलता आ रहा है। लेकिन हम इस बार छात्रो के साथ अधिकार मार्च निकाल कर विश्वविद्यालय से हम अपनी मांग रखते है, और उम्मीद करते है कि हमारी मांगो पर एक महीने के अंदर साकारात्मक पहल सुनिश्चित कि जाऐगी हमारी मांग हैं की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण छात्र एवं आमजन बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं, एवं इस भयानक व डर के माहौल में जीवन यापन, दैनिक कार्य, पढ़ाई-लिखाई स्थगित हो गया है। छात्र समाज में भयंकर निराश का भाव है। बाढ़ के कारण भी आम जन-जीवन एवं पठन-पाठन कार्य पूर्णतः बंद है। ऐसे विकराल समय में अगर विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक/स्नातकोत्तर की परीक्षा संचालित करने की सोचती है, यह छात्र हित हेतु अहितकारी एवं तानाशाही फैसला होगा। छात्र संघ आपसे निवेदन करता है कि छात्रों को प्रोन्नति कर इस भीषण आपदा के समय में सहभागी बने। परीक्षा की सोचकर छात्रों को मौत में मुँह में धकेलने का कार्य ना करें। अतः छात्रो को प्रोन्नति दें ध्यान देने योग्य बात यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन व एमएसयू के सहयोग से बड़े अंतराल के बाद विश्वविद्यालय नियमित शैक्षणिक सत्र के पटरी पर वापस आया ही था, लेकिन इस महामारी काल में लगातार शैक्षणिक कार्य बंद होने से पुनः नामांकन व परीक्षा कार्य में भारी रुकावट आई है। छात्र संघ यह मांग करता है कि यथाशीघ्र विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का अविलंब नामांकन से लेकर नियमित डिग्री देने का संकल्प को लगातार बनाए रखे। नियमित शैक्षणिक सत्र होने के कारण विश्वविद्यालय की खुब सराहना हुई है। अतः नामांकण का कार्य प्रारंभ करें एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज आज ल॰ना॰मि॰वि॰ के स्तरीय कॉलेज की श्रेणी में अव्वल है। अधिकत्तर छात्रों का पसंद बनते जा रहा है। जहाँ एमएसयू के संमर्थित छात्रसंघ पदाधिकारीयों के कार्यकाल में एक बेहतर सुव्यवस्थित व शैक्षणिक माहौल वाले वि॰वि॰ बनाने का काम किया हैं ऐसे में यहाँ पीजी की पढ़ाई अब तक शुरू ना होना यहाँ के छात्रों के लिए कतई सही नहीं हैं एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज को और चर्चित करने हेतु पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की सुविधा शीघ्र आरंभ करने हेतु अति आवश्यक प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए वि॰वि॰ के अंतर्गत दरभंगा जिला में सर्वाधिक छात्र एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज मे पढ़ते है। पुर्व में विश्वविद्यालय द्वारा एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज को छात्रावास बनाने के लिये जमी़न, सिंडिकेट कि बैठक में तय कर के मुहैया कराई गयी थी। लेकिन विश्वविद्यालय के तानाशाही रवैया को लेकर आज उसी जमी़न पर डिस्टेंश एजुकेशन का भवन निर्माण हो रहा है। यह बहुत दुर्भाग्य कि बात है, की एक महाविद्यालय को आवंटित जमी़न को पुनः विश्वविद्यालय हुकुमत जताते हुऐ छीन लेती है। आपसे आग्रह है, कि अतिसिघ्र एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज के छात्रो के लिये जमी़न आवंटित कर छात्रावास बनाने का कार्य प्रारंभ करें। अतः छात्रावास कि सुविधा मुहैया करें।वहीं एमएलएसएम कॉलेज छात्र-संघ महासचिव व एमएसयू कॉलेज प्रभारी आदित्य मिश्रा ने कहा दरभंगा जिला में खेल खुद कि श्रेणी में एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज अव्वल पर है। यह दरभंगावासीयो के लिये गैरव का विषय है। वर्षो से अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में खो॰खो॰ खेल में अव्वल हो रही है। खिलाडी़ अंतर महाविद्यालय के कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी रुची रख कर उसमे भाग लेते है, और अच्छा प्रदर्शन कर के आते है। इसी को ध्यान में रख कर हम मांग करते है, कि इस महाविद्यालय में जल्द बैडमिंटन, कबड्डी और खो॰खो॰ का मैट निर्मित कोर्ट अतिसिघ्र बनाऐ जाय। अतः तीनो खेल के लिये मैट निर्मित कोर्ट का जल्द निर्माण करें स्नातक खंड-1(19-22), खंड-2(18-21) के छात्रो के एक बार पुनः परीक्षा फार्म भरने का अवसर दिया जाय, ताकि जो छात्र छुट गये है, वो पुनः परिक्षा प्रपत्र भर सके। जिससे यह होगा कि आने वाले दिनो में विश्वविद्यालय छात्रो को प्रोन्नती देगी तो उसका फायदा इन छात्रो को भी मिल सके। अतः परिक्षा प्रपत्र भरने का अवसर पुनः दिया जाय खंड-3(17-20) के प्रायोगिक परिक्षा में छुटे हुऐ छात्रो को, पुनः परिक्षा नही लेकर उन्हें प्रायोगिक परिक्षा में पिछले वर्ष कि भांति अच्छे अंक देकर उत्तीर्ण घोषित किया जाय आग्रह किया गया हैं कि मांगो पर साकारात्मक पहल कर हमें सुचित करने का कार्य करें। अगर हमारी मांगो पर अगले एक महीने के भीतर साकारात्मक पहल नही होती है, तो हम इससे भी उग्र आंदोलन एवं अनिश्चितकालिन भुख हड़ताल करने के लिये बाध्य होंगे। जिसके जिम्मेवारी पुरे विश्वविद्यालय प्रशासन कि होगी इस बाबत प्रतिलिपि में कुलाधिपति बिहार, कुलसचिव,परिक्षा नियंत्रक छात्र कल्याण अध्यक्ष ल॰ना॰मि॰वि॰ दरभंगा का नाम शामिल था इस मौके एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर,प्रभारी अमन सक्सेना,जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा,कॉलेज परिषद सदस्य अभिषेक झा,संरक्षक सागर सिंह,विद्याभूषण राय,गोविन्द झा,नीरज झा, सौरभ कुमार, संदीप कुमार,आदर्श,अमन पांडे आशीष झा,मदन, शुभम,सुमित,राजकिशोर मैथिल, ब्रजेश,प्रविण झा, सचिन आदर्श,अंगद भारती,उज्जवल
मिश्रा,अनीश चौधरी,नीरज समेत कई छात्र मौजूद थे
भवदीय
अमन सक्सेना
विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal