Breaking News

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम आपदा प्रबंधन शाखा दरभंगा, स्वास्थ्य विभाग दरभंगा, रिलायंस फाउंडेशन तथा अदिथी के संयुक्त सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सिंहवाड़ा में हुआ।

प्रशिक्षण में आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपदा पूर्व तैयारी,आपातकालीन प्रतिक्रिया,पुनर्वास प्रक्रिया तथा जल एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक संजय कुमार सिन्हा ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए टीम पूरी तरह से सजग और प्रतिबद्ध है।

उन्होंने इस जनस्वास्थ्य पहल के माध्यम से गांव-गांव तक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

प्रशिक्षक एवं रिलायंस फाउंडेशन के WASH कोऑर्डिनेटर मुरशिद आलम एवं राज्य कार्यक्रम समन्वयक सूरज कुमार ने WASH (जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ आचरण) के अंतर्गत जल जनित बीमारियों की रोकथाम,स्वच्छता के उपाय तथा स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने हाथ धोने की छह चरणीय प्रक्रिया के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर और हैलोजन टैबलेट के सही उपयोग की जानकारी भी दी।

प्रशिक्षण स्थानीय भाषा में तकनीकी शब्दों के समावेश के साथ दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर जनस्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां भी करवाई गईं।

इस अवसर पर अदिथी से रोहित सिंह एवं राजीव भी उपस्थित रहे।

Check Also

बजट विकसित भारत की यात्रा का आर्थिक दस्तावेज परन्तु अभियंताओ के हाथो मे हो विकास का कमान – डॉ० सुनील 

🔊 Listen to this बजट विकसित भारत की यात्रा का आर्थिक दस्तावेज परन्तु अभियंताओ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *