Breaking News

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती रीता सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू प्रखर समाजवादी, इमानदारी व बेबाकी के प्रतीक थे उनकी कमी कोई भी राजनेता नहीं भर सकते हैं उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

दरभंगा के पूर्व नगर निगम पार्षद श्रीमती रीता सिंह जी के आवासीय परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा दरभंगा के द्वारा राष्ट्रीय राजनीति के बरम बाबा कहे जाने वाले, समाजवादी राजनीति के अंतिम स्तंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में हुई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती रीता सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू प्रखर समाजवादी, इमानदारी व बेबाकी के प्रतीक थे उनकी कमी कोई भी राजनेता नहीं भर सकते हैं उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
जिला महामंत्री अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, पुरुषोत्तम राठौर, संतोष सिंह, ब्रजेश सिंह, कैलाश सिंह, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, हनुमान नगर प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, बहेड़ी के प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, कुंवर अवधेश, पुर्व मुखिया रंजीत सिंह,अवधेश सिंह, नगीना सिंह, सहित दर्जनों लोगों ने रघुवंश बाबू के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में रघुवंश बाबू के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और कहा आज के राजनीति में भी कई बार विधायक सांसद व केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी वे कभी फाइव स्टार की राजनीति नहीं किए वह सादगी के प्रतीक थे समाज के दबे कुचले शोषितों के बीच उनकी अहम योगदान थी। गरीबों के कल्याणकारी योजना मनरेगा के जनक माने जाने वाले रघुवंश बाबू समाज के पिछले तबके के लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे उन्हें किसी दल या जाति के बंधन में बांधना उचित नहीं होगा।
रघुवंश बाबू के बताए हुए पद चिन्हों पर चलना और आज के समय में समाज के निचले पायदान के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना ही रघुवंश बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महासभा ने पूरे सप्ताह उनकी श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा मनाने का निर्णय लिया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …