Breaking News

दरभंगा व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण, दिए कई निर्देश। अविनाश कुमार की रिपोर्ट

दरभंगा
व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

दरभंगा,20 अक्टूबर 2020, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 हेतु दरभंगा जिला के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 78- कुशेश्वरस्थान(अ.जा.), 79-गौड़ाबौराम, 80- बेनीपुर, 81-अलीनगर एवं 82-दरभंगा ग्रामीण के लिये प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री नेलपट्टा अशोक बाबू द्वारा 80-बेनीपुर विधानसभा के धरौड़ा चौक, 79- गौड़ाबौराम विधानसभा के शिवनगर घाट एवं पुनाच में एस.एस.टी टीम द्वारा किए जा रहे वाहन जांच का निरीक्षण किया गया।
जांच कर रहे दल को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक वाहन की जांच पूरी कड़ाई से नियमानुसार करे तथा सड़क के दोनों छोर पर अपने पुलिस बल को लगाकर लगातार सघन जांच की जाए।
बिरौल अनुमंडल में 79-गौड़ाबौराम एवं 78-कुशेश्वरस्थान(अ.जा.)के सभी उम्मीदवारों/उम्मीदवार प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को चुनाव के लिए एक अलग बैंक खाता रखना है। इसी खाते से सभी प्रकार के चुनाव संबंधी व्यय किए जाने हैं एवं 10 हजार से अधिक का व्यय चेक, ड्राफ्ट, आर.टी.जी.एस., एन.ई.एफ.टी आदि से ही करें।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सभी व्यय को हमारे वी.वी.टी. एफ.एस.टी  दलों द्वारा शैडो पंजी में संधारण किया जा रहा है।
उस शैडो पंजी से आपके द्वारा संधारित किए जा रहे व्यय का मिलान किया जाएगा, इसमें किसी प्रकार के अंतर होने पर आपको स्पष्टीकरण का जवाब देना होगा।
इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि आप अपने गाड़ी या अन्य किसी प्रकार के परमिट का उपयोग दूसरे दलों के लिए नहीं करेंगे। यदि इस संबंध में प्रमाण मिलता है तो, आपकी उम्मीदवारी रद्द करने संबंधी कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को अग्रसारित किया जाएगा।

उप निदेशक, जन सम्पर्क
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …