Breaking News

आधारपुर घटना के खिलाफ प्रतिवाद मार्च। दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे प्रशासन।

 

आधारपुर घटना के खिलाफ प्रतिवाद मार्च।

दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे प्रशासन।

भाजपा-जदयू राज में महिला उत्पीरण चरम पर।

दरभंगा जिला के आधारपुर में हुए महिला के साथ दूर्यव्यव्हार के खिलाफ आज आइसा-ऐपवा के द्वारा आज विरोध मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च ललित नारायण मिथिला विवि परिषर स्थित नागार्जुन मूर्ति से कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, शनिचरी देवी, मोहम्मद शाहबुद्दीन ने किया।
वही आयकर चौक पर आइसा जिला सचिव विशाल माझी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी व ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी ने कहा कि बिहार में लगातार महिला उत्पीरण की घटना घट रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन सोई हुई है। उन्होंने कहा कि जब एक तरफ बिहार नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की ताजपोशी हो रही थी वही दूसरी तरफ आधारपुर गांव में महिला के अत्याचार हो रहा था। जो कि बिहार के लिए बहुत ही शर्म की बात है। उन्होने कहा कि घटना के 24 घंटा बिट जाने के बाद भी गुनाहगार पुलिस के चंगुल से बाहर है। जिससे साफ जग जाहिर होता है स्थानीय पुलिस की संलिप्ता मिलीभगत है।
उन्होंने दरभंगा के पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाय तथा घटना में संलिप्त घनश्यामपुर थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाय।

वही आइसा जिला अध्यक्ष व जिला सचिव विशाल माझी ने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराधियो का मनोबल सातवे आसमान पर है। साथ ही साथ महिला उत्पीरण के घटना पर भी भाजपा-जदयू की छुपी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आधारपुर गांव जो भाजपा समर्थित विधायक के क्षेत्र में है। जबकी विधायक भी महिला ही है लेकिन आजतक वो इस घटना पर चुप है।
आइसा-ऐपवा नेताओ ने कहा कि अगर आधारपुर की घटना पर प्रशासन त्वरित करवाई नही करती है तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा।

विरोध मार्च में संदीप कुमार चौधरी, प्रिंस राज,शनिचरी देवी, मोहम्मद शाहबुद्दीन, अनीस कुमार झा, अफसर अली, मोहम्मद दुलारे, मधु सिंह, प्रमिला देवी, गौरी देवी, डोमनी देवी, भुल्ली देवी, रीता साह सहित कई लोग शामिल थे।

प्रिंस राज – जिला अध्यक्ष, आइसा

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …