Breaking News

अधारपुर में हुए अमानवीय घटना को लेकर एमएसयू का आमरण अनसन शुरू —

अधारपुर में हुए अमानवीय घटना को लेकर एमएसयू का आमरण अनसन शुरू —

मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा आधारपुर की घटना पर मूकदर्शक बनी सत्ता व प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन लहेरियासराय समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में आरम्भ हुआ है ।

एडिटर अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

वक्ताओं ने कहा यह घटना मानव जीवन को शर्मसार कर रहा हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बन बैठी हुई हैं घटना के 10 दिन बाद भी 15 अभियुक्त में से सिर्फ 2 का गिरफ्तारी हो सका हैं बताते चले के दिवाली के रात एक प्रेम प्रसंग के मामले में लड़के के माँ और परिवार के साथ मारपीट किया जाता हैं घर का सारा सामान लूट लिया जाता हैं जिसके बाद लड़के के माँ को घसीटते हुए ले जाकर उनके मांग में एक दलित परिवार से सिंदूर भरवाया जाता हैं माला पहनवा दिया जाता हैं लड़के की माँ का बाल काट दिया जाता हैं और यह सब दर्जनों लोगों के बीच में घटना घटित होता हैं और लोग तमाशबीन बन देखते रहते हैं एमएसयू पहले दिन से इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं पीड़ित परिवार से मिलने के बाद घनश्यामपुर थाना का घेराव कर प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया लेकिन अब तक गिरफ़्तारी नहीं हो सका हैं जिसके विरुद्ध में आज से आमरण अनसन मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने शुरू कर दिया हैं जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह आमरण अनसन जारी रहेगा आमरण अनसन में एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय बैठे हुए हैं अनसनकारी ने कहा जब तक इस मामले में सारे दोषियों की गिरफ़्तारी नहीं हो जाता हमलोग ऐसे ही भूख हड़ताल पर अनसन पर बैठे रहेंगे वक़्तवो ने स्थानीय विधायक स्वर्णा सिंह सांसद गोपाल जी ठाकुर पर भी सवाल उठाया जो इतना दिन बीत जाने के बाबजूद अभी तक पीड़ित परिवार से मिलना उचित नहीं समझा अनसन कारियो ने मांगो के समर्थन में नारेबाजी भी किया न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा
आमरण अनशन का मुख्य मांग ; दोषियों की अविलम्ब गिरफ्तारी , पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं पीड़ित परिवार के सामान व आवास क्षति हेतु 20 लाख मुआवजा की मांग ।

आमरण अनशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि : आधारपुर में घटित घटना अत्यंत निंदनीय है । यह घटना मानवता को शर्मसार करता है । इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद प्रशासनिक चुप्पी व मौन न्यायप्रिय लोग व लोकतंत्र पर विश्वास करने वालो के साथ धोखा है । आज घटना के 10 दिन से ऊपर हो जाने के बाद भी दोषी प्रशासनिक पकड़ से दूर है । दरभंगा के सांसद व स्थानीय विधायक की मिलीभगत के कारण इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है । यह घटना महाभारत की द्रोपदी का चीरहरण से भी शर्मनाक है। कुछ लोगों के द्वारा घृणित काम करने से गांव समाज बदनाम हो रहा।
इस क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायिका महिला हैं, लेकिन अबतक चुप्पी साधी हुई हैं। आधारपुर गांव की घटना तथाकथित सभ्य समाज के ऊपर लगा कलंक का वो धब्बा है जिससे मानवता कलंकित हुई है।

आमरण अनशन पर अमित ठाकुर , विद्या भूषण राय बैठे है। वहीं उनके समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज , मनीष पांडेय , दिवाकर मिश्रा , आदित्य मिश्रा , अनिश चौधरी, नीरज भरद्वाज , अमन सक्सेना,रोहित कुमार,अभिषेक,विकाश चौधरी,भोला चौधरी,नीरज चौधरी,भास्कर,अर्जुन सिंह,अंकित गुप्ता समेत पीड़ित परिवार के लोग भी उपस्थित थे ।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …