Breaking News

मिथिला स्टूडेंट यूनियन का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी। एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनाश भारद्वाज के नेतृत्व में यह आमरण अनशन पिछले 30 घंटे से लगातार जारी हैं।

आधारपुर कांड को लेकर एमएसयू का अनसन दूसरे दिन भी जारी प्रशासन नहीं ले रहा सुधी —

मिथिला स्टूडेंट यूनियन का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी। एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनाश भारद्वाज के नेतृत्व में यह आमरण अनशन पिछले 30 घंटे से लगातार जारी हैं।

एडिटर अजित कुमार सिंह DN 24 LIVE

एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय भूख हड़ताल पे बैठे हुए हैं अनशनकारीयों का तबियत लगातार ख़राब होते जा रहा हैं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण राय का हालत नाजुक बना हुआ हैं उनका बीपी कम होता जा रहा हैं लेकिन दोनों में से कोई भी अनसन से उठने को तैयार नहीं हैं दोनों अनसनकारियो ने कहा जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा हम लोग ऐसे ही यहाँ बैठे रहेंगे बताते चले की दिवाली की रात जब हमलोग घरों में माता लक्ष्मी का पूजा कर रहे थे उसी समय आधारपुर में एक माँ को अपमानित किया जा रहा था प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की पक्ष के द्वारा लड़के के माँ चाची तथा अन्य रिस्तेदार के साथ मारपीट किया जा रहा था लड़के के माँ को घसीटते हुए ले जाकर उस माँ को अर्धनग्न कर उनका बाल काटा जा रहा था एक दलित व्यक्ति से जबरदस्ती उस माँ के मांग में सिंदूर भरवाया जा रहा था उस माँ के गले में माला पहनाया जा रहा था उस माँ के बाल तक को काट दिया गया और दर्जनों लोग इस कायराना हरकत में शामिल होकर उस माँ को अपमानित करने का काम किया आज वो माँ डीएमसीएच में इलाजरत है और मौत की दुआ मांग रही हैं कह रही हैं ऐसा जिंदगी ही किस काम का मेरे सिंदूर का अपमान हुआ हैं कोई इसे वापस नहीं लाया जा सकता इस वाक्य से उस माँ की हालत को समझा जा सकता हैं जो रोते बिलखते यह बात कह रही थी लेकिन इतना समय हो जाने के बाबजूद अभी तक 15 आरोपित में से सिर्फ दो की गिरफ़्तारी हो सकी हैं पुलिस प्रशासन की मिली भगत के कारण आपराधि पुलिस के संरक्षण में ही अब तक बचे हुए है दोषियों को पकड़ने के बजाय खानापूर्ति करने का काम किया जा रहा हैं घटना का मुख्य आरोपी अभी भी पटना में नौकरी कर रहा हैं और पुलिस प्रशासन उसे गिरफ़्तार नहीं कर रहा हैं आज सभी दल इस घटना का निंदा कर रहा हैं लेकिन कोई भी एक दल ऐसा नहीं हैं जो प्रशासन पर दबाब डाल आरोपी को जेल में डाले उल्टा पुलिस प्रशासन ऐसे दोषियों का ही मदद कर रहा हैं क्या जनता इसी दिन के लिए नितीश कुमार को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाया हैं क्या इसी दिन के लिए वहा की जनता ने स्वर्णा सिंह को विधायक बनाकर भेजा जो एक महिला होकर एक महिला के आँशु पोंछने तक का समय नहीं दिया एक तरफ सरकार इसी महिला वोटर के बदौलत सरकार बनाने की बात कर रहे हैं दूसरी तरफ इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाबजूद अभी तक एक ब्यान तक देना उचित नहीं समझा खेर चुनाव ख़त्म हो गया हैं नेताओं का काम भी ख़त्म हो गया हैं सरकार बन गया मंत्री बन गया इन सब के बीच एक माँ का अपमान होना इनके लिए कोई बड़ी बात नहीं हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन शुरुवाती दिनों से इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहा हैं परिवार से मुलाक़ात उपरांत घनश्यामपुर थाना का घेराव किया गया फिर भी दोषियों की गिरफ़्तारी नहीं हो सका जिसके बाद कल से एमएसयू के दो साथी भूख हड़ताल कर आमरण अनसन पर बैठे हुए हैं 30 घंटा हो जाने के बाबजूद अभी तक कोई एक बार मिलना तक उचित भी नहीं समझा ना मेडिकल टीम भेजा गया ना अनशनकारीयों से वार्ता किया गया इससे साफ जाहिर होता हैं की प्रशासन को दोषियों का साथ मिल रहा हैं दोषियों को पकड़ने के जगह दोषियों को बचाया जा रहा हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन आर पार की लड़ाई के लिए बैठा हुआ हैं संगठन ने साफ साफ कहा हैं जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता हैं सारे दोषी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा परिवार को आर्थिक छती को पूरा करने के लिए तत्काल पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपया मुआवजा के तौर पर दिया जाए ताकि परिवार अपना जीवन गुजर बसर कर सके धरना को राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज,प्रभाशंकर झा,गोपाल चौधरी,विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना,नीरज भारद्वाज,उदय नारायण झा,अनिश चौधरी,पंकज कुमार,आदित्य,अभिषेक कुमार,वीरेंद्र कुमार आदि ने सम्भोधित किया अनसनकारियो के समर्थन में विकाश कुमार चौधरी,भारद्वाज,केशव चौधरी,शिवेंद्र वत्स,शशिकांत चौधरी,अभिजीत कश्यप,आफ़ताब राही,मनीष पाण्डेय,राकेश रौशन,सद्दाम,आदि मौजूद रहे।
अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …