दरभंगा माले कार्यालय में दिल्ली किसान आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रधांजलि
दरभंगा

के पण्डासराय स्थित भाकपा माले कार्यालय में आज राष्ट्रीय किसान संगठनों के समन्वय समिति के आह्वान पर दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों को दो मिनट मौन धारण कर हार्दिक श्रधांजलि दी गई और उनकी कुर्बानी को याद किया गया। मोदी सरकार के तीनों किसान विरोधी कानूनों की वापसी की मांग कर रहे दिल्ली घेरे किसानों के बीच से अब तक29किसानों की मौत हो चुकी है।सभी मृतक किसानों को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान संगठनों के राष्ट्रीय कोआर्डिनेशन कमिटि ने शहीद घोषित किया है।
पण्डासराय भाकपा माले कार्यालय में भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार कृषि सुधार के नाम पर किसानों को कॉरपोरेट कम्पनियों का गुलाम बनाना चाहती है और किसानों के खेत उपज को कम्पनियों के हबाले करना चाहती है।
माले और किसान नेताओं ने कहा कि घाटे की खेती से बैंक का कर्जा नहीँ चुका पाने और आत्महत्या से बचने का सरकार से उबारने का गुहार लगाने वाले किसानों के साथ मोदी सरकार नेधोखा किया है तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषि बाजार व्यवस्था को खत्म कर के कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुचाने वाली कानून लेकर आई है जिसका किसान विरोध कर रहे हैं और इस ठंडी में अपनी जान दे रहे हैं।
श्रधांजलि कार्यक्रम में आर के सहनी, शिवन यादव, नन्दलाल ठाकुर, हरि पासवान, रानी शर्मा, जमालुद्दीन, मोजिम, मोहन पासवान, कुलदीप शाह, कामेश्वर पासवान, वसन्ती देवी, रामदेव मण्डल सहित अनेक लोग शामिल थे। आर के सहनी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal