दरभंगा महोत्सव के कार्यालय का हुआ उदघाटन

दरभंगा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा रोज पब्लिक स्कूल के बगल में कार्यालय का उदघाटन किया गया । कार्यालय के उदघाटन में शिक्षक मुकेश कुमार , लहेरियासराय थानाध्यक्ष , विद्या भूषण राय , अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा , पुरूषोंतम वत्स , उदय नारायण झा उपस्थित थे ।
कार्यालय उदघाटन उपरांत श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी व पण्डित मदन मोहन मालवीय जी के पुण्यतिथि के अवसर पर फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन किया गया है ।
उदघाटनकर्ता मुकेश कुमार झा ने आयोजित संगोष्ठी में कहा कि मालवीयजी ने देश के स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ भारतीय शिक्षा एवं संस्कृति के उन्नयन में विशेष योगदान किया है। यह देश और समाज उनका योगदान कभी नहीं भूलेगा।” मौके पर उपस्थित दरभंगा महोत्सव अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी आज़ाद भारत के उन महान राजनेताओं में थे जिन्होंने देश की राजनीति के साथ-साथ राजनय को भी नई दिशा और नई ऊँचाई देने में क़ामयाबी हासिल की। वे आजीवन ‘अटल और अविचल’ रहे। अटलजी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण एवं नमन करता हूँ। ” पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटल जी के जीवन में सत्ता का तनिक मात्र मोह नहीं रहा। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा। अटल जी ने जहाँ एक तरफ कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी को सींचकर उसे अखिल भारतीय स्वरुप दिया वहीँ दूसरी ओर देश का नेतृत्व करते हुए पोखरण परमाणु परिक्षण व कारगिल युद्ध जैसे फैसलों से भारत की एक मजबूत छवि दुनिया में बनाई।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटल जी के जीवन में सत्ता का तनिक मात्र मोह नहीं रहा। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा। अटल जी ने जहाँ एक तरफ कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी को सींचकर उसे अखिल भारतीय स्वरुप दिया वहीँ दूसरी ओर देश का नेतृत्व करते हुए पोखरण परमाणु परिक्षण व कारगिल युद्ध जैसे फैसलों से भारत की एक मजबूत छवि दुनिया में बनाई।
वही कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि : यह दरभंगा महोत्सव , दरभंगा के अतीत और वर्तमान पर चिंतन के लिए किया गया है । जिस कार्यक्रम का उदघाटन सत्र 12 जनवरी को किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में अमित मिश्रा , अर्जुन कुमार , प्रकाश भारद्वाज , आयुष राय , अनीश चौधरी , वेदांत वत्स , सोनू कुमार , आशुतोष कुमार , रूपेश झा उपस्थित थे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal