मधुबनी गैंगरेप पीड़िता से मिलने डीएमसीएच पहुँची आइसा-ऐपवा की संयुक्त टीम
मधुबनी गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांगों को लेकर ऐपवा-आइसा कार्यकर्ताओं का 15 जनवरी को न्याय दो मार्च।
दरभंगा

मधुबनी गैंगरेप की पीड़िता व परिजनों से मिलने आज आइसा-ऐपवा की संयुक्त टीम डीएमसीएच के आँख विभाग के वार्ड पहुँची।
जहां पर आइसा-ऐपवा के नेताओं ने वार्ड में जाकर पीड़िता व उनके परिजनों से मुलाकात कर इस घटना की जानकारी ली उसके बाद जिस डॉ के द्वारा पीड़िता का इलाज़ चल रहा है उनसे मुलाकात कर पीड़िता की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई।
इस दौरान डॉ. अल्का झा ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है, आखों में गंभीर चोटें है, आँखों मे सूजन होने के वजह से हम कुछ इलाज कर पाने में सक्षम नहीं जैसे ही सूजन कम होता है इलाज़ में गति लाएंगे. छात्रा अभी बहुत ही घबराई हुई है, मूक बधिर होने के वजह से सही तरह कॉमनिकेशन नहीं हो पा रहा है पीड़िता के बेहतर इलाज़ में कार्यरत है.
ऐपवा की जिला सचिव सनीचरी देवी व अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहां कि बिहार में लगातार यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही है और दुष्कर्म के आरोपी बेखोफ होकर इन मामलों को अंजाम दे रहे है. वही इन मामलों में नीतीश सरकार व स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता व मिलीभगत के कारण पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है.
हमारी मांग है अविलंब नीतीश सरकार इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चला सजा दें, पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा और पीड़िता का बेहतर इलाज का प्रबंध किया जाए।
आइसा के कार्यकारी जिला सचिव मयंक यादव ने कहां कि आज डीएमसीएच के आँख विभाग में मधुबनी गैंगरेप पीड़िता एडमिट है उनकी हालत गंभीर है. पीड़ित मूक बधिर है उनकी दोनों को आँखों को दुष्कर्म के आरोपियों ने पहचान न हो सके उस उद्देश्य से फोड़ दिया है.
छात्र संगठन आइसा पीड़िता व उनके परिजनों के साथ है, पीड़िता का बेहतर इलाज व उनको न्याय मिले इसके लिए प्रतिबद्ध है
आइसा यौन उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ हमेशा से आगे रहा है इस मामले में भी पीड़िता के न्याय के लिए संघर्ष तेज़ करेगा।
संयुक्त टीम में आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, चंदन कुमार साफी, शम्स तबरेज, ऐपवा नेता रसीदा खातून शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal