विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ० दिव्या रानी हंसदा की अध्यक्षता में “alumni meet” का आयोजन किया गया।
विभागाध्यक्ष

डॉ० हंसदा ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी छात्राओं को प्रेरणात्मक बातें कही तथा उन्होंने इस विभाग की स्थापना के बारे में भी बहुत सारी बातें बताई। उन्होंने डॉ० श्यामा चौधरी, डॉ० निर्मला झा , डॉ० सरोजिनी देवी तथा डॉ० ईशा सिन्हा आदि पूर्व विभागाध्यक्षों को याद किया तथा इस विभाग को बनाने में इन सभी के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी। आगे उन्होंने कही कि छात्र-छात्राओं से ही किसी विभाग की पहचान होती है। आप सभी इस विभाग की अनमोल रत्न हैं। आज यह देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं। आप सबों ने इस कार्यक्रम में आकर न सिर्फ विभाग को जीवंत बनाया है बल्कि वर्तमान सत्र में पढ़ रही छात्राओं का भी मनोबल बढ़ाया है। आगे उन्होंने कही कि कोई माँ ही परिवार के नौनिहालों की प्रथम पाठशाला होती है। अगर आप शिक्षित होंगे तो निश्चित ही परिवार शिक्षित होगा। परिवार शिक्षित होगा तो समाज शिक्षित होगा और समाज शिक्षित होगा तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता है। इसीलिए महिलाओं का शिक्षित होना समाज के सशक्तिकरण के लिये बहुत जरूरी है। आज राज्य सरकार सभी स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹ 25000 दे रही है और अब उस प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹ 50000 कर दिया गया है। आप सभी छात्रा ज्यादा से ज्यादा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े मेरा आशीर्वाद आप सबों के साथ है।
डॉ० अपराजिता कुमारी ने इस मंच पर आगामी सेमिनार के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा छात्राओं को आगामी 30 जनवरी को आयोजित सेमिनार में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में हिस्सा लेकर छात्राएं काफी लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि हम सभी शिक्षक छात्राओं के क्वालिटी एजुकेशन के लिये प्रतिबद्ध हैं। आप सभी आगे बढ़े। उच्च शिक्षा में अपना जौहर दिखाएं। विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिये व शैक्षणिक गतिविधि को बढ़ाने के लिये समय दर समय कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। प्रतिष्ठित पदों पर आसीन महिलाओं को मुख्य अतिथि बनाकर विभाग में कई कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। जिसमें कई विभाग की विभागाध्यक्ष, पूर्व विभागाध्यक्ष, शिक्षिका व महिला डॉक्टर शिरकत कर चुकी हैं। आज इस विभाग की पूर्व छात्राएं उपस्थित हुई यह इस विभाग के लिये गर्व की बात है जिससे वर्तमान सत्र के छात्राओं को प्रेरणा मिली है। इस कार्यक्रम से सभी छात्राओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।
डॉ० वंदना (पुरा-छात्रा) ने कहा के अगर आपलोग गृह विज्ञान में पढ़ रहे हैं तो आगे अवसर बहुत है । यह विज्ञान और कला दोनों है, इसलिए हर बच्चे को अपने विषय को ध्यान से पढ़ने और बढ़ने को प्रेरित किया। आप ही कल की भविष्य हैं। अगर आपका वर्तमान शैक्षणिक पृष्ठभूमि सबल होगा तो कल का भविष्य आपके हाथों में होगा।
डॉ० श्वेता श्री ने कहा कि कोई भी संस्थान न सिर्फ प्रशासन तथा शिक्षकों से बनती है बल्कि छात्रों की उपलब्धियाँ एवं सफलताओं से भी बनती है, आप जिस भी क्षेत्र में है अपना अच्छा प्रदर्शन दें। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। आज हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा के दम पर उन्होंने साबित कर दिया है कि वो पुरुषों से कहीं अधिक काम कर सकती हैं।
डॉ० एन चंदा आगामी “फूड फेस्ट” के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी छात्राओं को इसमें भाग लेने को प्रेरित किया। आज का युग महिलाओं का है। सरकार महिला शिक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। आज पंचायती राज में आपके लिये आरक्षण है। कोई ऐसा सेक्टर नहीं है जहां महिलाएं अपने प्रतिभा का परचम नहीं लहरा रही हों।
डॉ० उषा कुमारी झा ने भी सभी छात्राओं को नियमित कक्षा में आने तथा ध्यान से पढ़ाई करने तथा अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। साथ ही कहा कि सतत प्रयास, क्वालिटी एजुकेशन व रेगुलर रूटीन के बल पर आप किसी भी बड़े से बड़े मुकाम को छू सकती हैं।
इस बीच बहुत सारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने हर्षोल्लास से भाग लिया। यहां उपस्थित सभी ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। जिसमें बहुत सारी पुरानी छात्राएं उपस्थित हुई।
मंच का संचालन संयुक्त रूप से डॉ० प्रगति, पूजा व मेघा ने किया। स्वागत गीत में पूजा, काजल, दिव्या, शाइस्ता तथा मुसर्रत ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी शिक्षक गण तथा वहा के कर्मचारी उपस्थित थे।
अंत में डॉ० प्रगति ने सभी का आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal