Breaking News

रंग ला रहा हैं एमएसयू का आंदोलन कॉलेज का नाम लिखा जा रहा हैं मिथिलाक्षर में

रंग ला रहा हैं एमएसयू का आंदोलन कॉलेज का नाम लिखा जा रहा हैं मिथिलाक्षर में —
मिथिला

Edit By – अजित कुमार सिंह

स्टूडेंट यूनियन के आंदोलन का नतीजा अब कॉलेज के मुख्य द्वार पर दिखने लगा हैं जिसमे सीएम आर्ट्स कॉलेज और एमएलएसएम कॉलेज के मुख्य गेट पर मिथिलाक्षर से कॉलेज का नाम लिखा जा चूका हैं इस बाबत एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने प्रेस रिलीज़ जारी कर सीएम कॉलेज और एमएलएसएम कॉलेज प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया हैं साथ ही दूसरे कॉलेज से भी मिथिलाक्षर से कॉलेज का नाम लिखने को लेकर उन्होंने अपील किया हैं प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा लॉक डाउन के समय सीएम लॉ कॉलेज के हिन्दी और उर्दू के विवाद ने हमें अपनी संस्कृति के लिए आवाज उठाने का मौका दिया था हमने कॉलेज का नाम मिथिलाक्षर से लिखने को लेकर विश्वविद्यालय से नियम बनाने को लेकर एमएलएसएम कॉलेज अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में अन्य मांग समेत मिथिलाक्षर की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया था तब विश्वविद्यालय ने कॉलेज को नोटिस जारी कर यह सुचना दिया की कॉलेज चाहे तो मिथिलाक्षर से भी अपने कॉलेज का नाम लिख सकते हैं जिसमे सबसे पहले एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय के ऊपर मिथिलाक्षर से कॉलेज का नाम अंकित किया गया जिसके बाद एमएसयू के दिवाकर मिश्रा ने सीएम कॉलेज मारवाड़ी कॉलेज तथा सीएम लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंप मुख्य द्वार पर कॉलेज का नाम मिथिलाक्षर से लिखने को लेकर अपील किया था जिसके पश्चात सीएम आर्ट्स कॉलेज के मुख्य द्वार पर कॉलेज का नाम मिथिलाक्षर से अंकित किया गया वहीं एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर ने कहा जल्द ही सारे कॉलेज के मुख्य द्वार पर मिथिलाक्षर से कॉलेज का नाम अंकित होगा इस बाबत सभी प्रधानाचार्य से मिथिला स्टूडेंट अपील कर रहा हैं हमारी की मांगो पर ध्यान दिया जाए अगर नाम अंकित नहीं किया जाता हैं तो इस बाबत सभी कॉलेज को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा और जरुरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा बताते चले की एमएसयू मिथिला की संस्कृति और सभ्यता को आगे लाने के लिए लगातार संघर्षरत रहा हैं इससे पहले भी दीक्षांत समारोह के परिधान में मिथिला की संस्कृति सभ्यता परंपरा पाग चादर को शामिल करवाने का काम भी एमएसयू ने ही किया था जहाँ एक तरफ छात्र संगठन हिन्दी उर्दू की लड़ाई लड़ रहे थे वहीं एमएसयू औरो से अलग हटकर हिन्दी उर्दू के साथ साथ मिथिलाक्षर का भी मांग कर रहे थे आज एमएसयू के आंदोलन का ही नतीजा हैं की मिथिला के लोगों को मिथिला की भाषा परम्परा में कॉलेज का नाम मिथिलाक्षर में देखने को मिल रहा हैं अष्ठम सूची में शामिल होने के बाबजूद मिथिला मैथिलि को सम्मान ना मिलना अब यहाँ के युवाओ ने अपने हाथों में ले लिया हैं जिस तरह से पहले पाग चादर को दीक्षांत के परिधान में शामिल किया अब कॉलेज का नाम भी मिथिलाक्षर में लिखवाने का काम कर रहे हैं शुक्रवार को छात्र-संघ के दबाब में एमएलएसएम कॉलेज के दक्षिणी मुख्य द्वार के समीप कॉलेज का नाम मिथिलाक्षर में लिखा गया इस बाबत अभिषेक कुमार झा,आदित्य मिश्रा,अर्जुन दास,नारायण मिश्रा,संदीप कुमार,गौरव झा,उज्जवल मिश्रा,नीरज कुमार,रुपेश झा आदि छात्रों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा एमएसयू के आंदोलन का ही परिणाम हैं जो कॉलेजो का नाम मिथिलाक्षर से लिखा जा रहा हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …