Breaking News

सड़क सुरक्षा में अभियंताओं की भूमिका सबसे अहम :डा सुनील

सड़क सुरक्षा में अभियंताओं की भूमिका सबसे अहम :डा सुनील

 

Edit”By-ajit kumar singh

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने अभियंताओ के एक बडे समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में अभियंताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होने अभियंताओं को डिजाइन से लेकर निर्माण तक सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की वैज्ञानिक तथ्यों व शोधपरक की जानकारी दी। जबकि उन्होने सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात से जुड़े विभागों को भी इस ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

देश में हर मिनट एक सड़क दुर्घटना होती है, और प्रत्येक चार मिनट पर एक व्यक्ति अकाल काल से लिपट जाता है। एक साल में सड़क हादसों में 1.50 लाख से ज्यादा मौत हो रही है। चिंता की बात ये है कि सड़क दुर्घटनाएं सरकारी कोशिशों को धता बताते हुए हर साल बढ़ रही हैं।डा चौधरी ने बताया कि बताया कि ऐसी परिस्थिति मे सडक हादसो में चौंकाने वाले मौत के आकड़े के मद्देनजर सड़क के डिजाइन से लेकर निर्माण तक सुरक्षा के मानकों पर बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है।

डा चौधरी ने आगे बताया कि सड़क निर्माण एवं प्रबंधन में गुणवत्ता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है जिसकी अनदेखी दुर्घटना का कारण बन सकता है। हाइवे पर कनेक्टिविटी रोड बनाते समय ब्रेकर बनाना चाहिए। सुरक्षा को देखते हुए सड़क को सीधी न जोड़कर थोड़ा घुमावदार बनाना चाहिए। उन्होने ट्रैफिक नियम को लेकर जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।उन्होने रोड सेफ्टी ऑडिट के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं निर्माण के हर स्टेज पर इसे लागू करने की आवश्यकता बतायी। उन्होने सड़क सुरक्षा हेतु विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। अन्त मे डा चौधरी ने सड़क सुरक्षा लिटरेसी की वकालत करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों को सड़क सुरक्षा आन्दोलन में बढ चढकर भाग लेने की अपील की एवं सुरक्षित समाज की संकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। डा चौधरी ने निम्न पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की –

अभियंता अभिकल्प को समझे तो सडक बुलन्द बन जाये।
हमारे राज्य में यात्रा सुखद मकरंद हो जाए।
मेरे ईश्वर ! मेरे दाता ! मैं मांगता तुझसे ।
आकडा मौत का सड़क दुर्घटना में शून्य हो जाए।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …