राजकुमार शुभेश्वर सिंह की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि
राजकुमार शुभेश्वर सिंह की जयंती के अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शनिवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की विस्तार से चर्चा करते कहा कि राजकुमार शुभेश्वर सिंह को अपने पूर्वजों के नक्शे कदम पर चलना काफी पसंद था। यही कारण था कि अपने जीवन काल में उन्होंने मिथिला में शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए न सिर्फ अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए, बल्कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय सहित दर्जनों महाविद्यालयों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वे सही मायने में मिथिला मैथिली के सर्वांगीण विकास चाहते थे और जीवन पर्यंत इसके लिए प्रयत्नशील भी रहे।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने उन्हें साफ-सुथरी छवि वाला कद्दावर शख्सियत बताते हुए का कि उनके व्यक्तित्व का प्रभाव सिर्फ मिथिला में ही नहीं सिमटा था बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनके व्यक्तित्व का जादू फैला हुआ था। संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने उन्हें गरीबों का सच्चा हितचिंतक बताते कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक उन्नयन के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने मिथिला की सरजमी पर पत्रकारिता को जीवंत करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ इसे जीवंत बनाए रखने वाले शख्सियत के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। राजकुमार शुभेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि देने वाले अन्य लोगों में डाॅ उदय कांत मिश्र, डाॅ गणेश कांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, आशीष चौधरी, चन्दन सिंह, मिथिलेश चौधरी ,दुर्गानंद झा, महानंद ठाकुर, प्रो रमेश झा, डाॅ सुषमा झा, नवलकिशोर झा आदि शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal