• जिले में एल.पी.जी. गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित…

प्रेस क्लब दरभंगा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता किए।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 18 मार्च को 13,648 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 10157 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं ।
• दरभंगा जिला में 19 मार्च 2026 को 10199 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 20356 गैस सिलेंडर 19 मार्च को वितरण होने की संभावना है ।
उन्होंने बताया कि आज से गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक हो सकेगी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है
उपनिदेशक जनसंपर्क ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है,जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को एक से दो दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है,ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में शिकवा शिकायत दर्ज करना है तो 06272 24 50 55 पर कर सकते हैं। अभी तक 300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई है जिसको सम्यक जांच करते हुए समाधान किया गया है।
जिला में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। लोग पैनिक नहीं हो सभी को गैस उनके घरों तक अब पहुंचाई जा रही है।
सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि अपने भंडारण में कितने एलपीजी गैस के सिलेंडर हैं ,पारदर्शी ढंग सूचना पट पर प्रदर्शित अवश्य लगाएंगे।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संवाददाता द्वारा भी सुझाव दिया गया,जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा नोट किया गया एवं समाधान हेतु संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया।
• उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक होकर अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।
• एलपीजी गैस का जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
• आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें ।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal