Breaking News

• सपना भारत गैस एजेंसी आसानी से दे रहा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर : विभा देवी रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

• सपना भारत गैस एजेंसी आसानी से दे रहा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर : विभा देवी

 

 

समस्तीपुर जिलान्तर्गत बिथान प्रखंड के बिथान बाजार स्थित सपना भारत गैस एजेंसी के प्रोप्राईटर विभा देवी ने सपना भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आये दिन गैस कालाबाजारियों के द्वारा अफवाह फैलाकर उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है, जिससे आप उपभोक्ताओं को अफवाह से बचना है और आप लोग अफवाह के पीछे मत जायें, और कालाबाजारी से परहेज करें। आप उपभोक्ताओं के लिए सपना भारत गैस एजेंसी में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त है, आप उपभोक्ता नियम के अनुसार गैस बुकिंग कराकर बिना भीड़ लगाये आसानी से निर्धारित मूल्य पर गैस लेते रहे। विभा देवी ने कहा यदि आप उपभोक्ताओं को किसी कर्मचारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की दिक्कत दी जाती है तो आप बेहिचक हमसे सम्पर्क करें या फोन पर सूचना दें, संबंधित कर्मचारियों के उपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं सपना भारत गैस एजेंसी के प्रोप्राईटर विभा देवी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गैस कालाबाजारियों एवं गैस रिफलिंग करने वाले के उपर कानूनी कार्रवाई करें।

Check Also

• दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता किए। • गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक हो सकेगी।  

🔊 Listen to this   • जिले में एल.पी.जी. गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *