Breaking News

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

 

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित…

 

 

दरभंगा – प्रमण्डलीय आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में तीनों जिलों—दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने औषधि निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोरों की नियमित जाँच करने का निर्देश दिया। साथ ही, निजी नर्सिंग होम की सघन जाँच हेतु संबंधित सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) को निर्देशित किया गया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि चिकित्सक रोस्टर के अनुसार उपस्थित होकर रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित करें।

आयुक्त महोदय ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जलजमाव की समस्या को समाधान करने का करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बी एम एस आई सी एल) के माध्यम से दवाओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में आयुक्त महोदय ने ओपीडी सेवाओं के सुचारू संचालन, दवा वितरण काउंटर के पास सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पी एच ई डी) के माध्यम से सभी अस्पतालों में पेयजल जाँच कराने को कहा गया।

उन्होंने सभी अस्पतालों में स्वच्छता,आधारभूत सुविधाओं एवं मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

,स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नियमित बैठकें आयोजित करने तथा सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

आयुक्त महोदय ने ट्रामा सेंटर की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए वहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं ब्लड बैंक जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को पीसीपीएनडीडीटी एक्ट के सभी प्रावधानों के अनुपालन का निर्देश दिया ।

आयुक्त महोदय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी-सह-क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी  आकाश ऐश्वर्य,सभी जिलों के सिविल सर्जन,डीपीएम आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Check Also

• दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता किए। • गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक हो सकेगी।  

🔊 Listen to this   • जिले में एल.पी.जी. गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *